Advertisement
Advertisement

anshuman gaekwad

Dattajirao Gaekwad who was India's oldest-living Test cricketer dies aged 95
Image Source: Google

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान दत्ताजीराव गायकवाड़ का हुआ निधन, 2016 से थे सबसे लंबे समय तक जीवित रहने वाले टेस्ट क्रिकेटर

By Saurabh Sharma February 13, 2024 • 12:27 PM View: 489

Dattajirao Gaekwad: भारत के सबसे लंबे समय तक जीवित रहने वाले टेस्ट क्रिकेटर और पूर्व कप्तान दत्ताजीराव कृष्णराव गायकवाड़ का मंगलवार (13 फरवरी) को बड़ौदा स्थित उनके आवास पर निधन हो गया। वह 95 साल के थे। पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान ने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी। 

गायकवाड़ ने 1952 के इंग्लैंड दौरे पर भारत के लिए डेब्यू किया था, इसके बाद उन्होंने भारत के लिए दस टेस्ट मैच और खेले। उन्होंने भारत के लिए आखिरी टेस्ट मैच 1961 में पाकिस्तान के खिलाफ चेन्नई में खेला था। दत्ताजीराव ने 1959 में  चार टेस्ट में भारतीय टीम की कप्तानी भी की थी। 

Related Cricket News on anshuman gaekwad