Advertisement
Advertisement
Advertisement

yashasvi jaiswal

IND vs ENG 1st Test: 'शतक नहीं बना पाएंगे यशस्वी', 2 घंटे पहले केविन पीटरसन ने कर दी थी भविष्यवाणी
Image Source: Google
Advertisement

IND vs ENG 1st Test: 'शतक नहीं बना पाएंगे यशस्वी', 2 घंटे पहले केविन पीटरसन ने कर दी थी भविष्यवाणी

By Nishant Rawat January 26, 2024 • 11:33 AM View: 4352

हैदराबाद में भारतीय सलामी बल्लेबाज़ यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) ने 74 गेंदों पर 80 रनों की तूफानी पारी खेली। यशस्वी के पास एक शतक ठोकने का अच्छा मौका था, लेकिन दूसरे दिन के खेल में वो 76 रन के आगे बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ चार रन और जोड़ पाए और 80 रन बनाकर आउट हो गए। लेकिन क्या आपको पता है इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर केविन पीटरसन (Kevin Pietersen) ने दूसरे का दिन का खेल शुरू होने से दो घंटे पहले ही ये भविष्यवाणी कर दी थी जायसवाल अपना शतक नहीं बना सकेंगे।

 

जी हां, ऐसा ही हुआ है। केविन पीटरसन ने दूसरे दिन का खेल शुरू होने से पहले प्री मैच शो में ये बयान दिया था कि अगर जो रूट जायसवाल के सामने गेंदबाजी करते हैं तो वो अपना शतक नहीं बना पाएंगे। हुआ भी कुछ ऐसा ही। जायसवाल को जो रूट ने ही अपनी गेंद पर खुद कैच करके आउट किया।

Advertisement

Related Cricket News on yashasvi jaiswal

Advertisement