1st t20i cuttack: Cricket News & Match Updates
IND vs SA 1st T20I: क्या बारिश बिगाड़ेगी पहले मैच में खेल, जानिए कैसा रहेगा कटक में मौसम का हाल
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टेस्ट और वनडे के बाद अब टी-20 सीरीज़ का समय आ गया है। दोनों टीमें 5 मैचों की इस रोमांचक सीरीज़ में भिड़ने के लिए तैयार हैं। सीरीज़ का पहला मैच 9 दिसंबर को ओडिशा के कटक में स्थित बाराबती स्टेडियम में खेला जाएगा। साउथ अफ्रीकी टीम ने भारत के खिलाफ टेस्ट और वनडे सीरीज में दमदार खेल दिखाया और वो चाहेंगे कि इस दौरे पर अपने शानदार प्रदर्शन को टी-20 सीरीज में भी जारी रखें।
साउथ अफ्रीका ने अपने दौरे की शुरुआत शानदार तरीके से की थी। उन्होंने भारत को 2-0 से हराकर भारतीय धरती पर टेस्ट सीरीज़ जीतने में सफलता पाई थी। ये 1999/2000 सीज़न के बाद उनकी भारत में पहली टेस्ट सीरीज़ जीत थी। इसके बाद, 3 मैचों की वनडे सीरीज़ में चीज़ें तेज़ी से बदलीं और इस सीरीज़ ने एक हाई-स्कोरिंग अफेयर का रूप ले लिया। पहले दो वनडे में कुल 1,401 रन बने। रांची में 681 और रायपुर में 720 रन। फिर 6 दिसंबर को यशस्वी जायसवाल ने अपना पहला वनडे शतक जड़ा और भारत ने विशाखापत्तनम में 9 विकेट से जीत हासिल कर सीरीज़ अपने नाम कर ली। Read More...
Related Cricket News for 1st t20i cuttack - Tesst
IND vs SA 1st T20I: पहले टी-20 की टिकट के लिए फैंस के बीच मार, स्टेडियम के बाहर पुलिस को करना पड़ा लाठीचार्ज
Cricket Special Today
-
- 27 Jul 2026 07:16