Aakash chopra: Cricket News & Match Updates
IPL 2024: पंत को लेकर बोला यह पूर्व भारतीय क्रिकेटर, कहा- हम सब उनकी वापसी का इंतजार कर रहे है
भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत (Rishabh Pant) दिसंबर 2022 में भयानक कार दुर्घटना का शिकार हो गए थे। इसके बाद से वो क्रिकेट के मैदान से दूर चल रहे है। अब पंत आईपीएल 2024 (IPL 2024) से क्रिकेट के मैदान पर वापसी कर रहे है। वो दिल्ली कैपिटल्स के लिए बतौर कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर खेलते हुए दिखाई देंगे। अब उनकी वापसी पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा (Aakash Chopra) ने अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है। उन्होंने कहा है कि हम सब पंत की वापसी का इंतजार कर रहे है।
चोपड़ा ने कहा कि, "अवसर बिल्कुल बहुत हैं। ऋषभ पंत के लिए हमारा इमोशनल लेवल बहुत बढ़ गया है। हम सभी ऋषभ पंत के आने, हिट होने और चमकने का इंतजार कर रहे हैं। हर कोई टी20 वर्ल्ड कप के बारे में यहां तक बात करने लगा है कि रन बनाओगे तो वहां पहुंच जाओगे। इस समय, हम भावनाओं में बह रहे हैं क्योंकि हम सभी उससे बहुत प्यार करते हैं। हालांकि, वह लंबे समय बाद मैदान पर उतरेंगे। 14 महीने एक लंबा समय है। इसलिए यह देखने का एक बड़ा मौका है कि वह कैसा खेलेंगे, क्या हम पुराने ऋषभ पंत को देखेंगे।" Read More...