Aiden markam
IPL 2024: हैदराबाद के कप्तान बने कमिंस तो इस पूर्व क्रिकेटर ने कहा- वो टी20 क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ नहीं है
आईपीएल 2024 के ऑक्शन में सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) ने ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस (Pat Cummins) को 20.50 करोड़ में अपने साथ जोड़ा था। अब फ्रेंचाइजी ने आगामी सीजन के लिए एडेन मार्करम की जगह कमिंस को कप्तान बना दिया है। कमिंस को कप्तान बनाये जानें पर पूर्व भारतीय ऑलराउंडर इरफान पठान (Irfan Pathan) नाराज है। उन्होंने कहा है कि हैदराबाद क्या सोच रहा है।
इरफान ने कहा कि, "जब आप लीडरशिप के बारे में बात करते हैं, तो आप आइडली कमिंस से आगे नहीं सोचना चाहेंगे। उनकी कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया ने अभी-अभी वर्ल्ड कप जीता; उन्होंने पिछले डेढ़ साल में वास्तव में अच्छा प्रदर्शन किया है लेकिन समस्या यह है कि कुल मिलाकर कमिंस अच्छे दिखेंगे। हालाँकि, जब टी20 कप्तानी की बात आती है, तो कुछ भी नहीं है। उनका प्रदर्शन टी20 क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ नहीं है और उनके आईपीएल आंकड़े भी अच्छे नहीं हैं।"
Related Cricket News on Aiden markam
Cricket Special Today
-
- 06 Apr 2026 08:41
-
- 31 Mar 2026 02:55
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
-
- 6 days ago