आईपीएल 2024 के ऑक्शन में सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) ने ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस (Pat Cummins) को 20.50 करोड़ में अपने साथ जोड़ा था। अब फ्रेंचाइजी ने आगामी सीजन के लिए एडेन मार्करम की जगह कमिंस को कप्तान बना दिया है। कमिंस को कप्तान बनाये जानें पर पूर्व भारतीय ऑलराउंडर इरफान पठान (Irfan Pathan) नाराज है। उन्होंने कहा है कि हैदराबाद क्या सोच रहा है।
इरफान ने कहा कि, "जब आप लीडरशिप के बारे में बात करते हैं, तो आप आइडली कमिंस से आगे नहीं सोचना चाहेंगे। उनकी कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया ने अभी-अभी वर्ल्ड कप जीता; उन्होंने पिछले डेढ़ साल में वास्तव में अच्छा प्रदर्शन किया है लेकिन समस्या यह है कि कुल मिलाकर कमिंस अच्छे दिखेंगे। हालाँकि, जब टी20 कप्तानी की बात आती है, तो कुछ भी नहीं है। उनका प्रदर्शन टी20 क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ नहीं है और उनके आईपीएल आंकड़े भी अच्छे नहीं हैं।"
उन्होंने आगे कहा कि, "तो चुनौती तो होगी ही। SRH क्या सोच रहा है? उन्होंने यहां एक बड़ा कदम उठाया है। अगर कमिंस को कप्तान बनाया गया तो मार्करम का क्या होगा? आपने उन्हें सिर्फ एक साल के लिए कप्तानी दी, तो क्या आप उनका समर्थन नहीं करना चाहेंगे? यह एक बड़ा सवाल है। यदि वे दोनों खेलते हैं, तो [वानिंदु] हसरंगा को टीम में अपनी जगह बनाने के लिए संघर्ष करना पड़ेगा। यहां तक कि मार्को यानसेन भी बाहर बैठ सकते हैं क्योंकि बहुत सारे विदेशी खिलाड़ी हैं। तो बहुत सारे मुद्दे हैं। SRH को यह पता लगाने की जरूरत है कि उन्हें क्या करना है क्योंकि क्लासेन भी एक विदेशी खिलाड़ी हैं। और मैं व्यक्तिगत रूप से चाहता हूं कि हसरंगा उस प्लेइंग इलेवन का हिस्सा बनें। लीडरशिप भूल जाइए, गेंदबाज के तौर पर कैसा प्रदर्शन करेंगे कमिंस? यह देखना बाकी है।"