Ajinkya rahane: Cricket News & Match Updates
कोहली की गैरमौजूदगी में राहुल की जगह रहाणे को ही मिलनी चाहिए थी कप्तानी : वसीम जाफर
Also Read: Ashes 2021-22 - England vs Australia Schedule and Squads
भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज वसीम जाफर ने शनिवार को कहा कि वरिष्ठ बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे को जोहान्सबर्ग में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में विराट कोहली की अनुपस्थिति में टीम का नेतृत्व करना चाहिए था। भारत ने दूसरा टेस्ट सात विकेट से गंवा दिया, क्योंकि प्रोटियाज के कप्तान डीन एल्गर ने नाबाद 96 रन बनाकर रिकॉर्ड 240 रनों का पीछा किया था।
भारत के टेस्ट कप्तान कोहली चोट के कारण दूसरे टेस्ट से चूक गए थे और नए उपकप्तान केएल राहुल को इस मैच में कप्तानी का जिम्मा सौंपा गया था।
राहुल ने पहली पारी में अर्धशतक बनाया, लेकिन उनकी कप्तानी विशेषकर चौथी पारी में, सवालों के घेरे में आ गई, क्योंकि दक्षिण अफ्रीका की टीम बिना किसी दबाव के लक्ष्य का पीछा करने में सफल रही थी।
इस पर जाफर ने कहा, "मैं टीम प्रबंधन के फैसले से हैरान हूं।"
उन्होंने कहा, "जब आपके पास अजिंक्य रहाणे जैसा खिलाड़ी उपलब्ध हो, जिसने कप्तान के तौर पर कोई टेस्ट नहीं हारा हो और आपको ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज जिताई हो, तो क्या आपको केएल राहुल को टेस्ट कप्तानी देने की जरूरत है?
जाफर ने इनसाइड स्पोर्ट के हवाले से कहा, "मेरे पास केएल राहुल के खिलाफ कुछ भी नहीं है। वह युवा है और उसने पंजाब किंग्स की कप्तानी की है। लोग उनको लेकर भविष्य के कप्तान के रूप में सोच रहे हैं। लेकिन मुझे लगता है कि कोहली की अनुपस्थिति में रहाणे को टीम का नेतृत्व करना चाहिए था।"
कोहली के तीसरे टेस्ट के लिए वापसी की संभावना है, क्योंकि मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने कहा था कि कप्तान चोट से उबर रहे हैं और श्रृंखला का आखिरी मैच खेलने के लिए तैयार हैं।
Read More...
Related Cricket News for Ajinkya rahane - Tesst
टीम के विश्वास पर खरे उतरे चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे,हमें विश्वास दिखाना चाहिए: सुनील गावस्कर
புஜாரா - ரஹானே மீது எங்களுக்கு நம்பிக்கை உள்ளது - கேஎல் ராகுல்
புஜாரா, ரஹானே விசயத்தில் பல்டியடித்த கவாஸ்கர்!
இனி வரும் போட்டிகளிலும் இந்த ஃபார்ம் தொடரும் - புஜாரா!
Not Finished- एक बार फिर से ज़िंदा हो चुका है रहाणे और पुजारा का करियर!
2nd Test: टीम इंडिया 266 रनों पर हुई ऑलआउट,साउथ अफ्रीका को जीत के लिए दिया 240 का लक्ष्य
SA vs IND, 2nd Test: விமர்சனங்களுக்கு பதிலடி கொடுத்த புஜாரா, ரஹானே!
2nd Test: रहाणे-पुजारा के धमाल के बाद कागिसो रबाडा ने भारत को बैकफुट पर धकेला,12 रन के अंदर पलटा मैच
VIDEO : रहाणे ने सिखाया मार्को जानसेन को सबक, छक्का देखकर आ जाएगी सचिन की याद
SA vs IND, 2nd Test: அதிரடியில் மிரட்டிய புஜாரா; இந்திய அணி முன்னிலை!
SA vs IND: புஜாரா, ரஹானே குறித்து தினேஷ் கார்த்திக்கின் கருத்து!
புஜாரா, ரஹானேவுக்கு இன்னும் ஒரு வாய்ப்பு தான் இருக்கு - சுனில் கவாஸ்கர் எச்சரிக்கை!
'थैंक यू पुजारा और रहाणे क्योंकि मौके 2-4 होते हैं, 200-400 नहीं'
தொடரும் ஃபார்ம் அவுட்; மூத்த வீரர்களுக்கு சிக்கல்!
Cricket Special Today
-
- 11 Nov 2026 11:11
-
- 10 Nov 2026 01:01
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
-
- 4 hours ago