Akash deep: Cricket News & Match Updates
IPL 2026: 3 खिलाड़ी जो KKR में कर सकते हैं आकाश दीप को रिप्लेस, एक तो है अंडर-19 का स्टार बॉलर
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 की शुरुआत से पहले ही कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए एक के बाद एक बुरी खबर आती जा रही है। केकेआर की टीम पहले से ही तेज़ गेंदबाज़ी की परेशानियों से जूझ रही थी लेकिन अब ये परेशानी और बढ़ चुकी है। हर्षित राणा और मथीशा पथिराना के बाद, टीम को अब आकाश दीप के रूप में एक और झटका लग चुका है।
आकाश दीप पीठ के निचले हिस्से में 'स्ट्रेस रिएक्शन' (चोट) के कारण आईपीएल 2026 से बाहर हो गए हैं। उम्मीद है कि उन्हें ठीक होने में 8-12 हफ़्ते लगेंगे, जिसका मतलब है कि वो आईपीएल और जून में अफ़गानिस्तान के ख़िलाफ़ होने वाले एकमात्र टेस्ट मैच से भी बाहर हो गए हैं। आकाश के बाहर होने के बाद कौन सा खिलाड़ी उन्हें रिप्लेस करेगा, ये देखना दिलचस्प होगा लेकिन हम आपको इस आर्टिकल में उन तीन विकल्पों के बारे में बताएंगे जो उन्हें रिप्लेस करने के मजबूत दावेदार हैं। Read More...