Ambati rayudu: Cricket News & Match Updates
अभी बूढ़ा नहीं हुआ है शेर, रायुडू ने 36 की उम्र में दिखाई 26 वाली फुर्ती; देखें VIDEO
आईपीएल 2022 का 22वां मुकाबला सीएसके और आरसीबी के बीच मंगलवार (12 अप्रैल) को खेला गया था, जिसे सीएसके की टीम ने 23 रनों के अंतर से जीत लिया है। आरसीबी के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स के हर खिलाड़ी ने योगदान दिया। इसी बीच टीम के स्टार अनुभवी बल्लेबाज़ अंबाती रायुडू को बल्ले से जलवे बिखेरने का मौका तो नहीं मिला लेकिन जब वह मैदान पर फील्डिंग कर रहे थे उस दौरान उन्होंने ऐसा कैच लपका जिसने उन सभी आलोचकों के मुंह पर ताले लगा दिये हैं जो उनकी उम्र और फिटनेस पर सवाल करते हैं।
दरअसल इस मैच में 217 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए आरसीबी की टीम ने अपने चार विकेट मात्र 50 रनों तक गंवा दिए थे। इसके बाद शाहबाज़ अहमद, सुयेश प्रभुदेसाई और दिनेश कार्तिक ने टीम को थोड़ा संभाला। इसी बीच जब मैदान पर दिनेश कार्तिक और आकाशदीप की जोड़ी बल्लेबाज़ी कर रही थी, तब रविंद्र जडेजा के ओवर में इस साझेदारी को तोड़ने के लिए 36 साल के अंबाती रायुडू ने हवा में डाइव मारकर एक हाथ से ऐसा शानदार कैच लपका जिसका वीडियो अब वायरल हो रहा है। Read More...