Ashish nehra: Cricket News & Match Updates
क्या टूट जाएगा रॉबिन मिंज़ का सपना? आशीष नेहरा बोले- इस साल आईपीएल खेल पाना मुश्किल
गुजरात टाइटंस के अनकैप्ड विकेटकीपर-बल्लेबाज रॉबिन मिंज इस महीने की शुरुआत में एक्सीडेंट का शिकार हो गए थे जिसके बाद से उनके आईपीएल 2024 में खेलने की गुंजाइश बहुत कम हो गई है। पिछले साल, मिंज आईपीएल का हिस्सा बनने वाले आदिवासी समुदाय के पहले खिलाड़ी बन गए थे, जब टाइटंस ने उन्हें खिलाड़ी की नीलामी में 3.6 करोड़ रुपये में खरीदा था।
गुजरात टाइटंस के हेड कोच आशीष नेहरा ने भी लगभग ये मान लिया है कि मिंज़ इस साल आईपीएल में नहीं खेलेंगे क्योंकि उन्हें रिकवरी के लिए अभी और भी समय चाहिए। अगर मिंज तेज़ी से रिकवर भी करते हैं तो कम से कम वो पहले हाफ में तो नहीं खेल पाएंगे। आशीष नेहरा ने पीटीआई से बातचीत के दौरान कहा, 'रॉबिन मिंज के इस साल आईपीएल खेलने की संभावना नहीं है। वो निगरानी में है। हम उसे देखने के लिए उत्साहित थे, लेकिन आप कभी नहीं जानते क्या हो जाए। हो सकता है कि वो टूर्नामेंट के दूसरे भाग में उपलब्ध हो।' Read More...