Ashish nehra: Cricket News & Match Updates
खस्ता हाल जूते जो हर इनिंग के बाद सिलवाने पड़े- उन्हें पहनकर टीम इंडिया के लिए टेस्ट डेब्यू किया था इस पेसर ने
आशीष नेहरा (Ashish Nehra) की आजकल मशहूरी एक कामयाब आईपीएल कोच के तौर पर है पर ऐसे में ये नहीं भूल सकते कि वे एक क्लासिक खब्बू तेज गेंदबाज थे जिनके लेट इनस्विंगर ने दुनिया भर के बल्लेबाज को परेशान किया। टेस्ट क्रिकेट करियर तो लगभग 5 साल ही चला पर टी20 ने उनके करियर को गजब की लाइफ लाइन दी- अपना आखिरी टेस्ट खेलने के लगभग 5 साल बाद पहला टी20 इंटरनेशनल खेले और अगले 8 साल तक खेलते रहे। इस चक्कर में उनके टेस्ट करियर की यादें कुछ धूमिल पड़ गईं पर इसमें भी बहुत कुछ खास है जैसे कि उनका टेस्ट डेब्यू।
इसकी स्टोरी सिर्फ ये नहीं है कि आशीष नेहरा ने फरवरी 1999 में टेस्ट डेब्यू किया और एमएसके प्रसाद नाम के एक और क्रिकेटर ने अक्टूबर 1999 में। ये एमएसके प्रसाद इंटरनेशनल खेल कर रिटायर भी हो गए और मजे के बात है कि एक वक्त ऐसा भी आया जब एमएसके प्रसाद की सेलेक्शन कमेटी ने अक्टूबर 2017 में आशीष नेहरा को टी20 टीम इंडिया में चुना! Read More...