Asian legends league
WATCH: थिसारा परेरा ने 1 ओवर में लगाए 6 छक्के, 36 गेंदों में बनाए तूफानी 108 रन
श्रीलंका के पूर्व क्रिकेटर थिसारा परेरा ने बल्ले से कुछ ऐसा धमाल मचाया है कि वो सुर्खियों में आ गए हैं। शनिवार को उदयपुर में श्रीलंकाई लायंस और अफगानिस्तान पठान के बीच 2025 एशियाई लीजेंड्स लीग के एलिमिनेटर मैच के दौरान वो शानदार फॉर्म में दिखे। इस दौरान थिसारा परेरा ने स्पिनर अयान खान द्वारा फेंके गए 20वें ओवर में लगातार छह छक्के लगाकर इतिहास रच दिया।
इस दिग्गज ऑलराउंडर ने सिर्फ 36 गेंदों पर 108 रन की आतिशी पारी खेली। उन्होंने अपनी मनोरंजक पारी के दौरान 13 छक्के और दो चौके लगाए। हालांकि, आपको बता दें कि ये पहली बार नहीं है जब 35 वर्षीय परेरा ने पेशेवर क्रिकेट में छह छक्के लगाए हैं। परेरा ने 2021 में श्रीलंका क्रिकेट के मेजर क्लब टूर्नामेंट में ब्लूमफील्ड क्रिकेट और एथलेटिक क्लब के खिलाफ आर्मी स्पोर्ट्स क्रिकेट क्लब के लिए छह छक्के लगाए थे।
Related Cricket News on Asian legends league
-
राजस्थान में शुरू हुई एशियन लीजेंड्स लीग; धवन, थरंगा और रायुडू पर रहेगी नजर
Asian Legends League: राजस्थान के नाथद्वारा में मदन पालीवाल मिराज स्पोर्ट्स सेंटर (एमपीएमएससी) में एशियन लीजेंड्स लीग 2025 की शुरुआत हुई, जिसमें प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों के बीच क्रिकेट मुकाबलों की रोमांचक श्रृंखला के लिए मंच ...
Cricket Special Today
-
- 06 Apr 2026 08:41
-
- 31 Mar 2026 02:55
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
-
- 3 days ago