At mumbai
पृथ्वी शॉ की कप्तानी में मुंबई ने जीता Vijay Hazare Trophy 2021, इस खिलाड़ी के बल्ले ने उत्तर प्रदेश पर 'बरपाया कहर'
विकेटकीपर बल्लेबाज आदित्य तारे (नाबाद 118) और कप्तान पृथ्वी शॉ (73) की बेहतरीन पारियों से मुंबई ने अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए विजय हजारे ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में रविवार को उत्तर प्रदेश को छह विकेट से हराकर इस टूर्नामेंट का खिताब चौथी बार जीत लिया।
उत्तर प्रदेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए माधव कौशिक के 156 गेंदों पर 15 चौकों और चार छक्के की मदद से नाबाद 158 रन की बदौलत 50 ओवर में चार विकेट पर 312 रन बनाए, जिसके जवाब में मुंबई की टीम ने तारे के 107 गेंदों पर 18 चौकों की मदद से नाबाद 118 और पृथ्वी के 39 गेंदों पर 10 चौकों और चार छक्कों के सहारे 73 रन की पारी के दम पर 41.3 ओवर में चार विकेट पर 315 रन बनाकर मैच जीत लिया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई को पृथ्वी और यशस्वी जायसवाल ने अच्छी शुरुआत दिलाई और दोनों बल्लेबाजों के बीच पहले विकेट के लिए 89 रन जोड़े। टीम के नियमित कप्तान श्रेयस अय्यर की जगह इस मुकाबले में कप्तानी संभाल रहे पृथ्वी विजय हजारे ट्रॉफी के एक ही सत्र में 800 से ज्यादा रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए।
पृथ्वी और यशस्वी के आउट होने के बाद तारे ने शम्स मुलानी के साथ पारी को आगे बढ़ाया और दोनों बल्लेबाजों के बीच तीसरे विकेट के लिए 88 रनों की साझेदारी हुई। मुंबई की पारी में तारे और पृथ्वी के अलावा शिवम दुबे ने 42, शम्स मुलानी ने 36 और यशस्वी ने 29 रनों का योगदान दिया जबकि सरफराज खान तीन रन बनाकर नाबाद रहे। उत्तर प्रदेश की ओर से यश दयाल, शिवम मावी, शिवम शर्मा और समीर चौधरी ने एक-एक विकेट लिया।
इससे पहले, उत्तर प्रदेश की शुरुआत बेहद शानदार रही और कौशिक तथा समर्थ सिंह ने पहले विकेट के लिए 122 रन जोड़े। उत्तर प्रदेश की ओर से कौशिक के अलावा समर्थ ने 73 गेंदों पर चार चौकों और तीन छक्के की मदद से 55 और अक्शदीप नाथ ने 40 गेंदों पर चार चौकों और तीन छक्कों के सहारे 55 रन बनाए।
Related Cricket News on At mumbai
-
Vijay Hazare Trophy: फाइनल ट्रॉफी के लिए मुंबई और उत्तर प्रदेश के बीच होगा मुकाबला, इन दो खिलाड़ियों…
विजय हजारे ट्रॉफी 2021 सीजन का फाइनल मुकाबला रविवार को यहां अरुण जेटली स्टेडियम के फिरोजशाह कोटला मैदान में मुंबई और उत्तर प्रदेश के बीच खेला जाएगा। इस मैच में एक बार फिर से सभी ...
-
'इंडिया से अच्छी तो मुंबई इंडियंस की टीम है', माइकल वॉन ने एक बार फिर कसा विराट कोहली…
भारत के खिलाफ पहले टी-20 मैच में इंग्लैंड की टीम ने एकतरफा खेल दिखाते हुए 8 विकेट से मैच जीत लिया और पांच मैचों की टी-20 सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली। हालांकि, ...
-
ईशान किशन खेलते रहें इसलिए बड़े भाई ने 10वीं के बाद छोड़ दिया था क्रिकेट, कुछ इस तरह…
22 साल के ईशान किशन को इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज में टीम इंडिया में चुना गया है। ईशान किशन ने आईपीएल में अपनी बल्लेबाजी से सभी को प्रभावित किया था। ...
-
सूर्यकुमार यादव का बड़ा खुलासा, पॉवरप्ले में लंबे शॉट लगाने का गुण इस विदेशी बल्लेबाज से सीखा
आईपीएल में लगातार अच्छा प्रदर्शन करने के बाद सूर्यकुमार यादव की एंट्री भारतीय टीम में हो गई है। वो इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का हिस्सा है। सूर्यकुमार ...
-
IPL 2021: केकेआर के लिए खेलने के बावजूद हरभजन को है इस बात का बड़ा अफसोस, जाहिर की…
भारतीय स्टार स्पिनर हरभजन सिंह इस बार आईपीएल में इयोन मोर्गन की कप्तानी वाली कोलकाता नाइट राइडर्स की तरफ से खेलेंगे। 18 फरवरी को हुए आईपीएल नीलामी में हरभजन को केकेआर ने उनके बेस प्राइस ...
-
Vijay Hazare Trophy: लंबे संघर्ष के बाद मुंबई और उत्तर प्रदेश फाइनल में पहुंचे, इस मैदान पर होगा…
विजय हजारे ट्रॉफी 2021 सीजन का फाइनल मुंबई और उत्तर प्रदेश के बीच 14 मार्च को यहां के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। फाइनल में जाने के लिए मुंबई ने जहां कर्नाटक को 72 रनं ...
-
Vijay Hazare Trophy: पृथ्वी की ताबड़तोड़ 165 रनों की पारी से मुंबई फाइनल में, कर्नाटक को बड़े अंतर…
सलामी बल्लेबाजी पृथ्वी शॉ (165) के शानदार शतक से मुंबई ने पालम ए स्टेडियम में खेले गए विजय हजारे ट्रॉफी के सेमीफाइनल-2 मुकाबले में कर्नाटक को 72 रनों से हराकर फाइनल में जगह बना ली। ...
-
विजय हज़ारे ट्रॉफी में आया पृथ्वी शॉ का तूफान, गेंदबाज़ों की धज्जियां उड़ाते हुए तोड़ दिया मयंक अग्रवाल…
भारतीय टेस्ट टीम से बाहर का रास्ता दिखाए जाने के बाद से युवा सलामी बल्लेबाज़ पृथ्वी शॉ जमकर रन बरसा रहे हैं। उन्होंने अपनी शानदार बल्लेबाज़ी के चलते मुंबई को विजय हज़ारे ट्रॉफी के सेमीफाइनल ...
-
Vijay Hazare Trophy: सौराष्ट्र को 9 विकेट से हराकर मुंबई सेमीफाइनल में पहुंची, पृथ्वी शॉ ने खेली नाबाद…
सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ (नाबाद 185) और यशस्वी जायसवाल (75) की शानदार पारियों से मुंबई ने यहां पालम ए स्टेडियम में खेले गए विजय हजारे ट्रॉफी के क्र्वाटर फाइनल मुकाबले में मंगलवार को सौराष्ट्र को ...
-
IPL Special: सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा फॉलो की जाने वाली टॉप-5 टीमें, जानें किसके फैंस का है…
साल 2021 में आईपीएल की शुरूआत 9 अप्रैल से होगी जहां 8 टीमों के बीच एक बार फिर दुनिया की सबसे लोकप्रिय टी-20 लीग की ट्रॉफी के लिए मुकाबला देखने को मिलेगा। इसका फाइनल मुकाबला ...
-
मुंबई इंडियंस-आरसीबी की टक्कर से शुरू होगा IPL 2021, जानें कब और कहां होंगे मुकाबले,देखें पूरा शेड्यूल
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2021 (IPL 2021 Schedule) के सत्र का आयोजन नौ अप्रैल से 30 मई तक होगा। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने रविवार को बयान जारी कर इसकी जानकारी दी। आईपीएल संचालन ...
-
IPL 2021: वो 5 खिलाड़ी जो हर मैच में होंगे मुंबई इंडियंस के प्लेइंग XI का हिस्सा
आईपीएल 2021 की शुरूआत 10 अप्रैल के आसपास होगी और ऐसे में सभी टीमों ने फिर से इस दुनिया की सबसे लोकप्रीय टी-20 लीग में दर्शकों को मनोरंजन की तैयारी कर रही है। कई टीमों ...
-
फ्लाइट के बावजूद शार्दुल ठाकुर ने कार से तय किया 700 KM का सफर, जानें कारण
भारतीय टीम के तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर ने मैच खेलने के लिए कुछ अलग ही कारनामा कर दिया है। खबरों की माने तो भारत के इस तेज गेंदबाज ने मुंबई की तरफ से रणजी ट्रॉफी ...
-
'आज भी याद है वो दिन', ऑस्ट्रेलिया दौरे पर हुई बेरुखी को अब तक नहीं भूले हैं सूर्यकुमार…
India vs England 2021: इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव को टीम इंडिया में जगह मिली है। सूर्यकुमार यादव आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए ...
Cricket Special Today
-
- 26 Mar 2026 10:04