Aus vs ind 2nd test: Cricket News & Match Updates
बोलैंड के सामने बत्ती गुल! एडिलेड में पिंक बॉल नहीं झेल पाए यशस्वी जायसवाल; देखें VIDEO
भारत और ऑस्ट्रेलिया (IND vs AUS 2nd Test) के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला एडिलेड में खेला जा रहा है जहां भारतीय टीम के यंग सलामी बल्लेबाज़ यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) बुरी तरह फ्लॉप हुए हैं। इस मुकाबले में वो पहली इनिंग में गोल्डन डक पर आउट हुए और इसके बाद दूसरी इनिंग में भी सिर्फ 24 रन ही जोड़ पाए।
भारतीय टीम की दूसरी इनिंग में यशस्वी को स्कॉट बोलैंड ने अपना शिकार बनाया। ये घटना टीम इंडिया की इनिंग के 9वें ओवर में घटी। यशस्वी अच्छी लय में दिख रहे थे और ऐसा लग रहा था कि वो एक बार फिर बड़ी इनिंग खेलकर टीम को मुश्किलों से निकालेंगे, लेकिन ऐसा कुछ हो नहीं सका। पिंक बॉल से स्कॉट बोलैंड ने एक सरप्राइज शॉर्ट बॉल करके यशस्वी की बत्ती गुल कर दी। यहां यशस्वी हैरान रह गए और इस दौरान बॉल उनके बैट का किनारा लेकर सीधा विकेटकीपर के हाथों में चली गई। Read More...