Aus vs ind: Cricket News & Match Updates
'इंग्लैंड टूर पर कोहली को बेवकूफी भरी हरकतें रोकनी होंगी', विराट पर भड़का एक और दिग्गज
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर इयान चैपल ने भारत के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली को फटकार लगाई है। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर विराट कोहली पहले मैच में शतक लगाने के बाद हर पारी में फ्लॉप रहे नतीजा भारत को सीरीज 3-1 से गंवानी पड़ी। विराट हाल ही में संपंन्न ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर बल्ले से ज्यादा फील्ड पर अपनी हरकतों के चलते चर्चा का केंद्र रहे। यही कारण है कि चैपल ने विराट को लेकर कहा कि इंग्लैंड में विराट कोहली का अनुभव भारत के लिए अमूल्य होगा, लेकिन उन्हें अपनी मूर्खतापूर्ण हरकतों को रोकना होगा।
ईएसपीएनक्रिकइंफो पर एक कॉलम में चैपल ने विराट कोहली पर भरोसा जताते हुए कहा कि बल्लेबाज समय रहते अपनी फॉर्म वापस पा लेंगे। हालांकि, खिलाड़ी ने तर्क दिया कि फॉर्म तभी वापस आ सकता है जब विराट कोहली सीरीज में अधिक निरंतरता पर ध्यान केंद्रित करें। अपने कॉलम में चैपल ने तर्क दिया कि अगर विराट कोहली संन्यास लेने का फैसला करते हैं, तो ये भारतीय टीम के लिए बहुत बड़ा नुकसान होगा और इंग्लैंड के कठिन दौरे से पहले यह एक बड़ा अंतर पैदा कर देगा। Read More...