Brad hogg: Cricket News & Match Updates
जब सचिन तेंदुलकर ने बोल्ड होने पर AUS गेंदबाज ब्रैड हॉग से कहा था, 'ऐसा फिर कभी नहीं होगा'
भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) अपने क्रिकेट करियर के दौरान कई बार अपने फैन्स और उन खिलाड़ियों को ऑटोग्राफ दे चुके हैं, जिनके साथ या जिनके खिलाफ वह खेले हैं। और ऐसा ही एक ऑटोग्राफ उन्होंने 2007 में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व चाइनामैन गेंदबाज ब्रैड हॉग (Brad Hogg) को दिया था। पांच अक्टूबर 2007 को हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में वनडे सीरीज के तीसरे मैच के दौरान भारत को जीत के लिए 291 रन का लक्ष्य मिला था। सचिन उस मैच में गौतम गंभीर के साथ पारी की शुरुआत करने आए थे और हॉग ने 27वें ओवर में सचिन को बोल्ड कर दिया था।
हॉग ने द संडे ऐज से कहा था कि मैच के बाद वह सचिन के पास उनसे उसी तस्वीर पर ऑटोग्राफ लेने गए थे। सचिन ने बड़ी सादगी से ऑटोग्राफ तो दिया, लेकिन तस्वीर पर यह भी लिख दिया था कि अब वह अगली बार दोबारा कभी उन्हें आउट नहीं कर पाएंगे। Read More...