Brendon mccullum: Cricket News & Match Updates
विपक्षी टीम को दबाव में रखते हैं धोनी : मैक्कलम
मुंबई, 19 मई - आईसीसी क्रिकेट विश्व कप शुरू होने में अब कुछ दिन ही शेष हैं और सभी की नजरें खिताब की प्रबल दावेदार भारत और उसके अनुभवी विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी पर लगी हुई है।
धोनी का यह आखिरी विश्व कप है और क्रिकेट के पंडितों का मानना है कि धोनी टूर्नामेंट में कप्तान विराट कोहली के लिए एक मुख्य अस्त्र साबित होंगे। विश्व कप का आधिकारिक प्रसारणकर्ता स्टार स्पोर्ट्स के नए शो 'फाफ-15' में भारतीय टीम के प्रत्येक खिलाड़ियों पर एक नजर डाली जा रही है।
न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेटर ब्रैंडन मैक्कलम ने इस शो में कहा, "वह (धोनी) भारतीय टीम के लिए अनमोल हैं। उनके पास खेल के लिए एक सोच के साथ-साथ उनके दिमाग में एक खाका भी है। वह जब क्रीज पर आते हैं और मैच को पूरी तरह पढ़ लेते हैं तो फिर वह विपक्षी टीम को हमेशा दबाव में रखते हैं। उनकी फिटनेस बहुत अच्छी रही है और हाल के दिनों में उन्होंने गेंद को अच्छे से सीमा रेखा के पार भेजा है।"
इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज केविन पीटरसन ने धोनी की हालिया फॉर्म को लेकर कहा, "उनकी शांति, उन्हें इस बात को परखने की क्षमता देती है कि उनके सामने क्या है। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि यह किस स्थिति में है।"
उन्होंने कहा, "इस साल आईपीएल में सबसे अच्छी बात, धोनी की बल्लेबाजी का पुनर्जन्म देखने को मिला। उन्होंने गेंदबाजों पर कई आक्रमण किए।" Read More...
Related Cricket News for Brendon mccullum - Tesst
Dhoni puts opposition under pressure: McCullum
वर्ल्ड कप रिकॉर्ड - टॉप-5 सबसे सफल विकेटकीपर
RECORD: रॉस टेलर ने रचा इतिहास,टेस्ट क्रिकेट में ऐसा करने वाले न्यूजीलैंड के पहले बल्लेबाज बने
Brendon McCullum announces retirement from Big Bash League
ब्रैंडन मैक्कलम ने बिग बैश से लिया संन्यास
WATCH बिग बैश लीग में 37 साल के बेंडन मैकुलम ने किया कारनामा, देखकर आपकी आंखें खुली की खुली रह जाएगी
देखिये ब्रेंडन मैकुलम की फेवरेट प्लेइंग इलेवन
Cricket Special Today
-
- 11 Nov 2026 11:11
-
- 10 Nov 2026 01:01
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
-
- 2 days ago
-
- 6 days ago