Can india qualify semi final: Cricket News & Match Updates
SA से हार के बावजूद टीम इंडिया कैसे कर सकती है सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई? यहां देखिए सुपर 8 का समीकरण
टी-20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 मैच में साउथ अफ्रीका के हाथों मिली हार से भारतीय खेमे में हड़कंप मच चुका है। इस हार ने उन्हें टी-20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल की रेस में मुश्किल में डाल दिया है। हालांकि, सूर्यकुमार यादव और उनकी टीम अभी भी रेस में है, लेकिन आगे आने वाले दोनों मैचों में ना सिर्फ उन्हें जीत हासिल करनी होगी बल्कि उन्हें अपना नेट रन रेट भी सुधारना होगा।
साउथ अफ्रीका के खिलाफ इस मैच में 188 रन का पीछा करते हुए, भारतीय टीम सिर्फ 111 रन पर आउट हो गईया और 76 रन से सूर्या की टीम को हार का सामना करना पड़ा जो कि टी-20 वर्ल्ड कप के इतिहास में उनकी सबसे बुरी हार भी थी। इस हार से भारत का नेट रन-रेट खराब हो गया है लेकिन यहां से भी सेमीफाइनल तक पहुंचना मुमकिन है। आइए आपको बताते हैं कि अब टीम इंडिया के लिए कौन से समीकरणों को सटीक बैठाना जरूरी होगा। Read More...