Chennai super kings: Cricket News & Match Updates
संजू सैमसन के शतक ने बदला सीएसके कैंप का माहौल: डेल स्टेन
सीएसके के प्रदर्शन में हुए इस सुधार का श्रेय दक्षिण अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन के दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ लगाए गए शतक को दिया है।
Chennai Super Kings: आईपीएल 2026 की शुरुआत चेन्नई सुपर किंग्स के लिए निराशाजनक रही थी। टीम को लगातार तीन मैचों में हार का सामना करना पड़ा था। लगातार तीन हार के बाद सीएसके के प्रदर्शन में सुधार आया है। टीम ने सीजन का अपना चौथा और पांचवां मुकाबला जीता है और अंकतालिका में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) और मुंबई इंडियंस (एमआई) से ऊपर चली गई है।
Also Read: LIVE Cricket Score
लगातार तीन हार के बाद सीएसके का सीजन का चौथा मैच घरेलू मैदान चेपॉक स्टेडियम में था। इस मैच में सीएसके के लिए जीत जरूरी थी। पहले बल्लेबाजी करने उतरी सीएसके ने 20 ओवर में 2 विकेट पर 212 रन बनाए थे। सैमसन ने 56 गेंदों पर 4 छक्कों और 15 चौकों की मदद से नाबाद 115 रन की पारी खेली थी। सीएसके ने मैच 23 रन से जीता था। इसके बाद सीएसके ने मंगलवार को चेपॉक स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में केकेआर को 32 रन से हराया। इस मैच में भी सैमसन ने 32 गेंदों पर 48 रन बनाए थे। Read More...