Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Chennai super kings

Cricket Image for बेन स्टोक्स को CSK ने खरीदा, तो कैसा था धोनी का रिएक्शन? चेन्नई के सीईओ ने किया खु
Image Source: Google

बेन स्टोक्स को CSK ने खरीदा, तो कैसा था धोनी का रिएक्शन? चेन्नई के सीईओ ने किया खुलासा

By Shubham Yadav December 24, 2022 • 11:15 AM View: 836

आईपीएल 2023 मिनी ऑक्शन में बेशक सैम करन सबसे महंगे खिलाड़ी रहे हों लेकिन चेन्नई सुपरकिंग्स ने बेन स्टोक्स को खरीदकर जो मास्टरस्ट्रोक खेला वो ज्यादा सुर्खियों में है। सीएसके बेशक सैम करन को वापस खरीदने में नाकाम रही लेकिन लगता है कि उन्होंने स्टोक्स को खरीदकर अपने लिए ना सिर्फ एक ऑलराउंडर बल्कि भविष्य का कप्तान भी खरीद लिया है।

चार बार के चैंपियन सीएसके ने बेन स्टोक्स को 16.25 करोड़ रुपये की बड़ी राशि में खरीदा। इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान को जब सीएसके ने खरीदा तो दुनियाभर के फैंस और विशेषज्ञ आश्चर्यचकित रह गए और अब ये अंदाजा लगाया जा रहा है कि क्या स्टोक्स को कप्तान के रूप में एमएस धोनी की जगह लेने के लिए चुना गया है। स्टोक्स की खरीद के बाद सीएसके के सीईओ काशी विश्वनाथ ने बताया है कि इस पर एमएस धोनी का क्या रिएक्शन था।

Related Cricket News on Chennai super kings