Ayush Mhatre Injury: पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के लिए चोटों के मामले में हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं। अंडर-19 वर्ल्ड कप विजयी कप्तान आयुष म्हात्रे चोटि हो गए हैं। शनिवार (18 अप्रैल) को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2026 के मुकाबले के दौरान उनकी हैमस्ट्रिंग में चोट लगी।
सीएसके के बल्लेबाजी कोच माइकल हसी ने इस बात की पुष्टि नहीं की कि म्हात्रे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं या नहीं, लेकिन उनके लहजे से यह ज़रूर लगा कि म्हात्रे अगले कुछ मैच नहीं खेल पाएंगे, भले ही वह पूरे टूर्नामेंट से बाहर न हो।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई की बल्लेबाजी के दौरान पांचवें ओवर के दूसरी गेंद पर दूसरा रन दौड़ने के चक्कर में उन्हें यह चोट लगी। जब वह नॉन-स्ट्राइकर छोर के पास पहेचा, तो उनकी स्पीडी धीमी हो गई और उन्होंने एक तरह से हार ही मान ली। हालांकि वह क्रीज तक पहुंचकर बच गए लेकिन फ़िज़ियो तुरंत दौड़ते हुए मैदान पर आए। म्हात्रे ने बाहर जाने के बजाय बल्लेबाज़ी जारी रखने का फ़ैसला किया, लेकिन कुछ गेंदों बाद वह आउट हो गए।