Cricket team
जसप्रीत बुमराह को लेकर आई अच्छी खबर, अगले हफ्ते होगी श्रेयस अय्यर की सर्जरी
भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) ने बेंगलुरू में राष्ट्रीय क्रिकेट अकेडमी (NCA) में अपना रिहैबिलिटेशन शुरू कर दिया है। वहीं, पीठ के निचले हिस्से में दर्द से जूझ रहे मध्यक्रम के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) की सर्जरी अगले सप्ताह होगी। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने शनिवार को यह जानकारी दी। बुमराह ने पिछले साल सितंबर में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू टी20 मैचों से नाम वापस ले लिया था। उसके बाद से उन्होंने प्रतिस्पर्धी क्रिकेट नहीं खेला है। वह आस्ट्रेलिया में पुरुष टी20 विश्व कप भी नहीं खेल पाए थे।
रिकवरी करने के बाद तेज गेंदबाज ने इस साल जनवरी में श्रीलंका के खिलाफ एकदिवसीय श्रंखला में वापसी का प्रयास किया था, लेकिन गुवाहाटी में पहले मैच से एक दिन पहले बीसीसीआई ने यह कहते हुए उनका नाम टीम से हटा दिया कि उन्हें गेंदबाजी के लिए और मजबूत बनने की जरूरत है ताकी वह दोबारा चोटिल न हो जाएं। बोर्ड ने उस समय कहा था कि यह सिर्फ एहतियात के लिए किया गया था।
Related Cricket News on Cricket team
-
सीफर्ट की तूफानी पारी, न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को टी20 सीरीज में 2-1 से हराया
सलामी बल्लेबाज टिम सीफर्ट की 48 गेंदों में 88 रन की तूफानी पारी की बदौलत न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को शनिवार को तीसरे टी20 में चार विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज 2-1 से जीत ...
-
अमेरिका, यूएई ने 2023 विश्व कप क्वालीफायर के लिए क्वालीफाई किया
अमेरिका और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने नामीबिया में छह टीमों के विश्व कप क्वालीफायर प्लेऑफ में शीर्ष दो स्थान पर रहकर इस वर्ष जिम्बाब्वे में होने वाले विश्व कप क्वालीफायर के लिए क्वालीफाई कर ...
-
निक पोथास बांग्लादेश पुरुष टीम के सहायक कोच बने
दक्षिण अफ्रीका के पूर्व बल्लेबाज निक पोथास को बांग्लादेश पुरुष क्रिकेट टीम का सहायक कोच नियुक्त किया गया है। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने गुरूवार को यह घोषणा की। ...
-
केन विलियमसन को लेकर आई बुरी खबर, इस कारण भारत में होने वाले 2023 वर्ल्ड कप से हो…
न्यूजीलैंड की वनडे टीम के कप्तान केन विलियमसन (Kane Williamson) इस साल भारत में होने वाले वर्ल्ड कप से बाहर हो सकते हैं। न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने पुष्टि की है कि उनका क्रूसिएट लिगामेंट टूट ...
-
मुश्फिकुर रहीम ने रिकॉर्डतोड़ शतक में 16 गेंदों में बनाए 66 रन, ऐसा करने वाले दुनिया के पहले…
बांग्लादेश के दिग्गज बल्लेबाज मुश्फिकुर रहीम (Mushfiqur Rahim) ने आयरलैंड के खिलाफ ढाका के शेरे बांग्ला नेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे एकमात्र टेस्ट मैच की पहली पारी में शानदार शतक जड़कर इतिहास रच दिया। रहीम ...
-
बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट में पीटर मूर ने बनाया अनोखा रिकॉर्ड, 21वीं सदी में तीसरी बार हुआ ऐसा
पीटर मूर (Peter Moor) 21वीं सदी में दो देशों के लिए टेस्ट क्रिकेट खेलने वाले तीसरे क्रिकेटर बने हैं। ...
-
ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेटरों को नए वेतन सौदे में मिलेगी मोटी कमाई
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) और ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर्स एसोसिएशन (एसीए) के बीच हुए पांच साल के नए करार (एमओयू) के अनुसार महिलाओं की सैलरी में 5.3 करोड़ डॉलर ...
-
अफगानिस्तान से आकर भारत ने खेलने वाले दिग्गज सलीम दुर्रानी का निधन,दर्शकों की मांग पर मारते थे छक्के
भारत के पूर्व ऑलराउंडर सलीम दुर्रानी (Salim Durani) का रविवार (2 अप्रैल) को 88 साल की उम्र में निधन हो ...
-
तीसरा टी20 : आयरलैंड ने बांग्लादेश को सात विकेट से हराया
पॉल स्टलिर्ंग और मैथ्यू हम्फ्रेस के शानदार प्रदर्शन से आयरलैंड ने बांग्लादेश को तीसरे और अंतिम टी20 में शुक्रवार को सात विकेट से हरा दिया। ...
-
आयरलैंड महिला ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी करेंगी
आयरलैंड की महिला टीम 2005 के बाद से पहली बार ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी करेगी और साथ ही सफेद बॉल सीरीज के लिए वेस्ट इंडीज और हॉलैंड का दौरा भी करेगी। ...
-
मैच में बने 714 रन, नामिबिया से हार के बावजूद पापुआ न्यू गिनी ने पहली बार बनाया ये…
नामिबिया औऱ पापुआ न्यू गिनी के बीच बुधवार (29 मार्च) को खेले गए आईसीसी वर्ल्ड कप क्वालीफायर प्लेऑफ 2023 के मुकाबले में जमकर रन बने। दोनों टीमों ने मिलकर इस मुकाबले में 714 रन बनाए। ...
-
ICC T20I Rankings: राशिद खान ने गेंदबाजों में शीर्ष स्थान फिर हासिल किया
अफगानिस्तान vsपाकिस्तान:अफगानिस्तान की पाकिस्तान के खिलाफ ऐतिहासिक 2-1 की सीरीज जीत के बाद लेग स्पिनर राशिद खान ने बुधवार को जारी ताजा आईसीसी टी20 रैंकिंग में शीर्ष स्थान फिर से हासिल कर लिया है। ...
-
तीसरा टी20 : वेस्टइंडीज ने दक्षिण अफ्रीका को 7 रन से दी मात, सीरीज 2-1 से जीती
अल्जारी जोसेफ की शानदार गेंदबाजी के चलते वेस्टइंडीज ने दक्षिण अफ्रीका को यहां वांडर्स स्टेडियम में निर्णायक तीसरे और अंतिम टी-20 मैच में सात रन से हरा दिया। जोसेफ ने चार ओवर में 40 रन ...
-
हमें पाकिस्तान के गौरव के लिए खेलना था और हमने ऐसा ही किया: शादाब खान
पाकिस्तान के कार्यवाहक कप्तान शादाब खान ने तीसरा टी20 जीतकर अफगानिस्तान को क्लीन स्वीप करने से रोकने के बाद कहा कि टीम को पाकिस्तान के गौरव के लिए खेलना था और उसने वैसा ही किया। ...
Cricket Special Today
-
- 19 Apr 2026 12:51
-
- 06 Apr 2026 08:41
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
-
- 4 days ago
-
- 6 days ago