Delhi capitals practice
आईपीएल 2026: डीसी के खिलाफ आरआर ने बल्लेबाजी चुनी, बड़े बदलावों के साथ उतरी दोनों टीमें
टॉस जीतने के बाद आरआर के कप्तान रियान पराग ने कहा, "हम पहले बल्लेबाजी करेंगे। यह जयपुर का आम विकेट नहीं है, इसमें थोड़ा सूखापन है और यह पैची दिख रहा है। उम्मीद है कि दूसरी पारी में यह स्लो हो जाएगा। बतौर टीम 228 रन चेज करने का अनुभव हमेशा काम आता है। हर कोई आगे बढ़कर जिम्मेदारी उठा रहा है। हमने अभी तक पूरे 40 ओवर का क्रिकेट नहीं खेला है, उम्मीद है कि आज हम पूरा दम दिखाएंगे। (रवि) बिश्नोई टीम में आए हैं और शुभम (दुबे) भी टीम में हैं।"
दूसरी तरफ, डीसी के कप्तान अक्षर पटेल ने कहा, "हमारी प्लेइंग इलेवन में 3 बदलाव हुए हैं। (मिचेल) स्टार्क खेल रहे हैं, (दुष्मंथा) चमीरा नहीं खेल रहे हैं। पथुम (निसांका) खेल रहे हैं, जिसका मतलब है कि डेविड मिलर बाहर बैठेंगे। अशोक शर्मा टीम में हैं। विकेट अच्छा दिख रहा है और हम चेज करने में खुश हैं। बेसिक्स पर वापस लौटना जरूरी है। चीजों को बदलने के लिए आपको वर्तमान में रहना होगा, सकारात्म चीजों पर ध्यान देना होगा।"
Related Cricket News on Delhi capitals practice
-
नेट्स में दिखा सिराज का फनी अंदाज़, फाफ की बैटिंग स्टाइल की हूबहू नकल की; देखिए Video
अरुण जेटली स्टेडियम पर प्रैक्टिस के दौरान एक मज़ेदार नज़ारा देखने को मिला। GT के तेज़ गेंदबाज़ मोहम्मद सिराज ने नेट्स में बैटिंग कर रहे फाफ डु प्लेसिस की स्टाइल की मज़ेदार नकल की। ...
Cricket Special Today
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
-
- 4 days ago