Dinesh karthik: Cricket News & Match Updates
IPL 2020: दिनेश कार्तिक के बीच IPL कप्तानी छोड़ने पर गौतम गंभीर ने किया रिएक्ट, कहा-' मुझे नहीं लगता मॉर्गन...'
IPL 2020: कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) ने सीजन के बीच में कप्तानी छोड़ने का फैसला करते हुए सभी को हैरान कर दिया है। अब इस फैसले पर दो बार के आईपीएल विजेता और पूर्व केकेआर कप्तान गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) ने रिएक्ट किया है। गौतम गंभीर के अनुसार केकेआर ने इस साल पहले ही अपने आधे मैच खेले हैं। ऐसे में नए कप्तान इयोन मोर्गन (Eoin Morgan) टीम के भाग्य में ज्यादा बदलाव कर दें इसकी कम ही संभावना है।
स्टार स्पोर्ट्स के साथ बातचीत के दौरान गंभीर ने कहा, 'क्रिकेट रिश्तों के बारे में नहीं है, यह प्रदर्शन और ईमानदारी के बारे में है, मुझे नहीं लगता कि मॉर्गन बहुत सारी चीजें बदल सकते हैं। अगर वह टूर्नामेंट शुरू होने के पहले कप्तान होते तब वह बहुत सारी चीजों को बदल सकते थे। टूर्नामेंट के बीच में कोई भी ज्यादा कुछ नहीं बदल सकता है। हालांकि कोच और कप्तान के बीच एक अच्छा रिश्ता होना अच्छा है।' Read More...