Eng vs nz: Cricket News & Match Updates
क्या जो रूट जादूगर हैं?, VIDEO देखकर हैरान रह गए फैंस
Joe Root Magic Bat: इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच लॉर्ड्स में खेला गया तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच मेजबान इंग्लैंड ने 5 विकेट से जीतकर अपने नाम कर लिया है, इसी के साथ उन्होंने सीरीज में 1-0 से बढ़त भी बना ली है। इस मैच में इंग्लैंड के हीरो रहे टीम के स्टार बल्लेबाज़ जो रूट। इस दिग्गज बल्लेबाज़ ने चौथी पारी में नाबाद शतकीय पारी खेलकर टीम को जीत दिलवाई। हालांकि इसी बीच एक ऐसी घटना घटी जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
दरअसल, मैच के बाद एक ऐसी घटना का वीडियो सामने आया जिसे देखकर सबका दिमाग चक्कर खा गया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि काइल जेमीसन अपने कोटे का 23वां ओवर कर रहे हैं, तभी जो रूट नॉन स्ट्राइकर एंड पर खड़े नज़र आते हैं। गौर करने वाली बात यह रही कि इस दौरान उन्होंने अपना बल्ला हाथ में नहीं पकड़ा होता जिसके बावजूद वह सीधा खड़ा कैमरे में कैद हुआ है। Read More...