Glenn maxwell ipl 2020: Cricket News & Match Updates
IPL में अपने प्रदर्शन पर ग्लेन मैक्सवेल ने तोड़ी चुप्पी, कहा-'मेरे करियर के इतिहास में शायद...'
Glenn Maxwell IPL 2020: आईपीएल सीजन 13 (IPL 13) में किंग्स इलेवन पंजाब का प्रदर्शन काफी खराब रहा है। पंजाब ने अब तक खेले गए 7 मुकाबलों में महज 1 में जीत दर्ज की है वहीं उसे कुछ करीबी मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। पंजाब को मिल रही हार के चलते उसके मध्यक्रम के बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) की बल्लेबाजी पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। मैक्सवेल इस सीजन में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन करने में नाकामयाब रहे हैं।
मैक्सवेल ने शेयर किया अपना अनुभव: मैक्सवेल ने अपनी बल्लेबाजी पर उठ रहे सवालों पर चुप्पी तोड़ेत हुए कहा कि, 'आप आईपीएल के दौरान साल में केवल दो महीने साथ होते हैं जिसके चलते टीम से बाहर होना और बदलाव जाहिर सी बात है। आप हमेशा सही टीम बैलेंस के बारे में सोचते हैं। मुझे लगता है कि हम टीम बैलेंस के करीब आ रहे हैं। मुझे आईपीएल के दौरान अलग-अलग अनुभव हुए हैं। मैंने लोगों की उम्मीदों के हिसाब से प्रदर्शन नहीं किया है, लेकिन प्रशिक्षण या प्रयास करने में मैंने कोई कमी नहीं छोड़ी है।' Read More...