Gt training camp: Cricket News & Match Updates
VIDEO: गुजरात टाइटंस के कैंप में स्टाइलिश स्कूटर में एंट्री करते नजर आए मोहम्मद सिराज
मोहम्मद सिराज ने गुजरात टाइटंस के ट्रेनिंग कैंप में मंगलवार, 11 मार्च को एक यादगार एंट्री की। सिराज स्कूटर चलाते हुए कैंप में पहुंचे और उनके साथ पीछे फ्रेंचाइज़ी का एक स्टाफ सदस्य बैठा हुआ था। सिराज ने अपने ट्रेडमार्क दाढ़ी और स्टाइलिश सनग्लासेज़ में एंट्री ली और मैदान में मौजूद खिलाड़ियों से गर्मजोशी से मुलाकात कि प्रसिद्ध कृष्णा और जयंत यादव से। कैंप में पहुंचते ही फ्रेंचाइज़ी के हेड कोच और पूर्व भारतीय खिलाड़ी आशीष नेहरा ने सिराज का गले लगाकर स्वागत किया।
गौरतलब है कि यह मोहम्मद सिराज का गुजरात टाइटंस के लिए पहला सीजन होगा। उन्होंने अपने आईपीएल करियर की शुरुआत 2017 में सनराइजर्स हैदराबाद से की थी और उसके बाद सात सीजन तक रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का हिस्सा रहे। हालांकि, आईपीएल 2025 ऑक्शन से पहले आरसीबी ने उन्हें रिलीज़ कर दिया और राइट टू मैच कार्ड का इस्तेमाल भी नहीं किया। इसके बाद गुजरात टाइटंस ने सिराज को 12.25 करोड़ रुपये में खरीदा। Read More...
Related Cricket News for Gt training camp - Tesst
Cricket Special Today
-
- 27 Jul 2026 07:16
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
-
- 6 days ago