Advertisement
Harry brook news: Cricket News & Match Updates
Advertisement
हैरी ब्रूक ने दी टीम इंडिया को चेतावनी, बोला- ' पूरी दुनिया जानती है जो टारगेट मिलेगा हम उसे चेज़ करने जाएंगे'
एजबेस्टन में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में तीन दिन का खेल खत्म होने के बाद इंग्लिश टीम काफी पिछड़ी हुई है और अगर चौथे दिन भारतीय टीम कुछ खराब नहीं करती है तो इंग्लैंड को चौथी पारी में एक पहाड़नुमा लक्ष्य मिलने वाला है लेकिन इस सबके बावजूद इंग्लैंड के बल्लेबाज हैरी ब्रूक इस टेस्ट में इंग्लैंड को जीत का दावेदार मान रहे हैं और उन्होंने साफ कर दिया है कि उनकी टीम को जो भी लक्ष्य मिलेगा वो उसे चेज़ करने जाएंगे।
तीसरे दिन ब्रूक और स्मिथ ने मिलकर 303 रन की शानदार साझेदारी करके इंग्लैंड को इस मैच में थोड़ी उम्मीद दी। ब्रूक ने अपना नौवां टेस्ट शतक लगाते हुए 158 रन बनाए। दाएं हाथ के बल्लेबाज़ ने टेस्ट जीतने की अपनी टीम की संभावनाओं को बिल्कुल भी नजरअंदाज़ नहीं किया और भारतीय टीम को चुनौती भी दे दी। Read More...
Related Cricket News for Harry brook news - Tesst
Advertisement
Cricket Special Today
Advertisement