Icc t20 world cup 2024: Cricket News & Match Updates
एक बार फिर बाबर आजम की कप्तानी पर बरसे शोएब मलिक, कहा- उनकी जगह इस अनुभवी बल्लेबाज को बनाओ कप्तान
बाबर आजम (Babar Azam) बतौर कप्तान और खिलाड़ी सीमित ओवरों की क्रिकेट में पिछले कुछ समय से अच्छा प्रदर्शन करने में नाकाम रहे है और उस वजह से उनकी जमकर आलोचना की जा रही है। उनके ही देश के साथी क्रिकेटर शोएब मलिक पहले भी उनकी कप्तानी की आलोचना कर चुके हैं और वो उन पर एक बार फिर बरसे है। उन्होंने कहा कि बाबर को सीमित ओवरों की कप्तानी छोड़कर फखर जमान को दे देनी चाहियें।
42 साल के मलिक ने कहा कि, "उतार-चढ़ाव जीवन का हिस्सा हैं, खासकर जब आप सबकॉन्टिनेंट के क्रिकेटर हों। इस दौरान उन्हें मजबूत रहने की जरूरत है। मैं जानता हूं कि उनका व्यक्तित्व चुनौतियों को स्वीकार करने वाला है। अभी, यह मंदी का समय है, लेकिन अच्छा समय भी आएगा। ऐसा नहीं है कि वह मुझसे बहुत दूर है। यह निश्चित रूप से मामला नहीं है। जब भी उसे बात करने की जरूरत होती है या मुझे बात करने की जरूरत होती है, हम बात करते हैं।" Read More...