Icc t20 world cup: Cricket News & Match Updates
VIDEO : द्रविड़ बने थ्रो डाउन स्पेशलिस्ट, विराट को कराया स्पेशल नेट सेशन
टीम इंडिया ने सोमवार (10 अक्तूबर) को ऑस्ट्रेलिया में अपनी टी 20 विश्व कप की तैयारी शुरू कर दी। अपने पहले अभ्यास मैच में रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम ने वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया को WACA में 13 रनों से हरा दिया। इस मैच में जहां केएल राहुल और विराट कोहली को आराम दिया गया था वहीं, कई युवा खिलाड़ियों को भी आज़माया गया। विराट कोहली बेशक ये मैच नहीं खेले लेकिन लाइमलाइट ने उनका साथ नहीं छोड़ा।
विराट को इस मैच से आराम दिया गया था, लेकिन फिर भी भारत के पूर्व कप्तान ने मैच के बाद खुद को व्यस्त रखा और टी 20 विश्व कप के लिए अपना अभ्यास जारी रखा। इस समय सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें कोहली को मुख्य कोच राहुल द्रविड़ के साथ विशेष अभ्यास सत्र के दौरान देखा जा सकता है। इस स्पेशल नेट सेशन में राहुल द्रविड़ विराट के लिए थ्रोडाउन स्पेशलिस्ट बने हुए दिखे। Read More...