Icc t20 world cup: Cricket News & Match Updates
'एबी डी विलियर्स की तरह खेलते हैं सूर्यकुमार यादव', रिकी पोंटिंग ने बताया किस पॉजिशन पर खेलते हुए मचा सकते हैं धमाल
सूर्यकुमार यादव एक ऐसा नाम बन चुके हैं जो इंडियन टीम के लिए बेहद ही जरूरी हैं। बीते समय में सूर्यकुमार ने अपनी बैटिंग स्किल्स से सिर्फ क्रिकेट फैंस को ही नहीं बल्कि क्रिकेट एक्सपर्ट्स को भी खुब प्रभावित किया है। पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग भी भारतीय बल्लेबाज़ की बैटिंग के मुरीद हैं। हाल ही में रिकी पोंटिंग ने सूर्यकुमार की तुलना दिग्गज क्रिकेटर एबी डी विलियर्स से की और इसी बीच उन्होंने इंडियन टीम में उनके लिए बेस्ट बैटिंग पॉजिशन का भी खुलासा किया।
पूर्व ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ने आईसीसी रिव्यू पर बातचीत करते हुए कहा, 'सूर्यकुमार एबी डी विलियर्स की तरफ ग्राउंड के चारों तरफ(360 डिग्री) शॉट मारने की काबिलियत रखते हैं। वो लेप शॉट, लेट कट, और विकेटकीपर के ऊपर से रेम्प शॉट भी खेल सकते हैं। सूर्य लेग साइड पर बेहद ही शानदार खेलते हैं, और डीप बैकवर्ड पर फ्लिक भी अच्छे लगाते हैं। वो तेज गेंदबाज़ी और स्पिन गेंदबाज़ी दोनों को ही अच्छे अंदाज में खेलते हैं।' Read More...