Icc t20 world cup: Cricket News & Match Updates
ऋषभ पंत या दिनेश कार्तिक, सुनिए टी-20 वर्ल्ड कप के लिए चेतेश्वर पुजारा की पसंद
भारतीय टीम का एशिया कप 2022 में जो हाल हुआ, वो जगज़ाहिर है और कोई भी भारतीय फैन ये नहीं चाहेगा कि कुछ ऐसा ही हाल आगामी टी-20 वर्ल्ड कप में भी हो।इसलिए ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आगामी टी-20 सीरीज में टीम इंडिया का मकसद अपनी फाइनल प्लेइंग इलेवन को चुनना होगा। एशिया कप में टीम इंडिया ने अपनी प्लेइंग इलेवन को लेकर काफी फेरबदल किए और नतीज़ा आपके सामने है।
एशिया कप में दिनेश कार्तिक से पहले ऋषभ पंत को मौके दिए गए लेकिन पंत एक बार फिर से टी-20 फॉर्मैट में फिसड्डी साबित हुए। ऐसे में कई लोगों ने सवाल उठाया कि कार्तिक को प्लेइंग इलेवन से बाहर क्यों रखा गया। इन दोनों को एक साथ खिलाया जा सकता है या नहीं। ये तो आने वाला समय ही बताएगा लेकिन इसी बीच भारतीय टेस्ट स्पेशलिस्ट चेतेश्वर पुजारा ने भी अपनी राय सामने रखी है। पुजारा ने इन दोनों की जगह को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। Read More...