If pant
पंत से कीपिंग में कुछ नई चीजें आजमाने को कहा है : साहा
कोलकाता, 23 मार्च - भारतीय टेस्ट टीम के दो विकेटकीपरों- रिद्धिमान साहा और ऋषभ पंत के बीच प्रतिस्पर्धा मानी जाती है क्योंकि आमतौर पर एक के कारण दूसरे को अंतिम-11 से बाहर बैठना पड़ता है, इन सभी बातों से परे पंत से सीनियर साहा ने युवा खिलाड़ी को हमेशा विकेट के पीछे बेहतर करने के लिए प्रेरित किया है और साथ ही इसमें उनकी मदद करते हैं।
इस समय दुनिया के बेहतरीन विकेटकीपरों में गिने जाने वाले साहा ने कहा है कि वह युवा खिलाड़ी को विकेटकीपिंग में सुधार करने को लेकर बातें बताते रहते हैं। साहा ने साथ ही कहा है कि दोनों के बीच किसी तरह की प्रतिस्पर्धा नहीं है।
साहा को बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए दिन-रात टेस्ट मैच में उंगली में चोट लग गई थी। वह हाल ही में न्यूजीलैंड दौरे पर टेस्ट टीम में वापसी करने में सफल रहे थे लेकिन अंतिम-11 में जगह नहीं बना पाए थे।
साहा ने आईएएनएस से कहा, "हम आपस में मस्ती करते रहते हैं। हम एक साथ अभ्यास करते हैं और खेल के बारे में लगातार बात करते रहते हैं। वह हमेशा अपना सर्वश्रेष्ठ देना चाहते हैं। हमने साथ मिलकर कुछ चीजों पर बात की है।"
साहा ने कहा, "मैंने पंत को कुछ चीजें बताई हैं जिनपर वो अपनी सहुलियत के हिसाब से काम करेंगे। वह अभ्यास में उनकी कोशिश करेंगे। ऐसा नहीं है कि वह एक दिन इन चीजों पर काम करेंगे और वह काम करने लगेंगीं। उन्हें लगेगा कि यह चीजें उनके लिए बेहतर हैं तो वह कोशिश करेंगे ट्रेनिंग में उनका अभ्यास करेंगे।"
साहा ने आगे बताते हुए कहा, "यह टिप्स नहीं है यह एक तरह से खेल पर की गई चर्चा है। मैंने उन्हें वो बातें बताई हैं जो मैं फॉलो करता हूं और इससे मेरा काम आसान होता है। मैंने उनसे कहा कि आप भी यह आजमा सकते हैं, देखते हैं काम करती हैं या नहीं। हम आपस में चर्चा जरूर करते हैं।"
भारतीय टेस्ट टीम का अगला दौरा इसी साल नवंबर में आस्ट्रेलिया का होगा और तब तक साहा 36 साल के हो चुके होंगे। न्यूजीलैंड सीरीज में अंतिम-11 में न चुने जाने पर उनसे जब उनके भविष्य के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि हर खिलाड़ी के लिए यह उम्मीद लाजमी है कि वह अगली सीरीज में चुना जाए।
साहा ने कहा, "हम सभी भारत के लिए खेलते हैं। टीम सर्वश्रेष्ठ संयोजन को ध्यान में रखकर किया जाता है। हमें इसका सम्मान करना चाहिए। मैंने अंतिम सीरीज खेली थी, पंत ने नहीं। न्यूजीलैंड में वो खेले मैं नहीं खेला। निजी तौर पर हम सभी उम्मीद करते हैं कि खेलेंगे, लेकिन पहले टीम आती है।"
इस समय पूरे विश्व में कोरोनावायरस का कहर जारी है। इसी कारण इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) को भी टाल दिया गया है। पहले आईपीएल की शुरुआत 29 मार्च से होनी थी लेकिन अब इसे 15 अप्रैल तक के लिए टाल दिया गया है।
इस पर साहा ने कहा, "जीवन और परिवार पहले आता है। इसके बाद आप खेल की बात कर सकते हो। हम सभी ने खेल के लिए काफी कुछ कुर्बान किया है, लेकिन कई सारे लोग प्रभावित होते हैं तो यह जरूरी नहीं है। इसलिए हमें कुछ समय के लिए जरूरी एहतियात बरतने होंगे। हमें स्थिति के बेहतर होने का इंतजार करना होगा। हम सभी आईपएल में अच्छा करना चाहते हैं।"
IANS
Related Cricket News on If pant
-
रिद्धिमान साहा ने तोड़ी चुप्पी,NZ टेस्ट सीरीज में ऋषभ पंत को प्लेइंग इलेवन में जगह मिलने पर कहा…
15 मार्च,नई दिल्ली। न्यूजीलैंड के खिलाफ हुई दो टेस्ट मैचों की सीरीज में विराट कोहली की कप्तानी वाली भारतीय क्रिकेट टीम को 2-0 का हार का सामना करना पड़ा। दोनों ही टेस्ट मैचों में प्लेइंग ...
-
टिम साउदी ने कहा, ऋषभ पंत का रन आउट होना बड़ी सफलता रही !
22 फरवरी। न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज टिम साउदी ने शनिवार को कहा कि भारत के खिलाफ खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन सुबह में ऋषभ पंत का रन आउट होना उनकी टीम के ...
-
ऋषभ पंत को प्लेइंग इलेवन में शामिल करने पर हर्षा भोगले भड़के, ऐसी बातें लिखकर कसा तंज !
21 फरवरी। न्यूजीलैंड के खिलाफ बेसिन रिजर्व मैदान पर खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच का पहला दिन शुक्रवार भारत के लिए अच्छा नहीं रहा। दिन के शुरुआती दो सत्रों में कीवी गेंदबाजों ने भारत को ...
-
अजिंक्य रहाणे ने ऋषभ पंत को दी सलाह, कहा खराब दौर है, सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ना…
20 फरवरी। भारतीय टेस्ट टीम के उप-कप्तान अजिंक्य रहाणे का मानना है कि न्यूजीलैंड शुक्रवार से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज में जीत की प्रबल दावेदार के रूप में उतरेगी, क्योंकि वह ...
-
चहेते पंत आए फॉर्म में, अभ्यास मैच में भारतीय दूसरी पारी में खेली आतिशी 70 रनों की पारी…
16 फरवरी। भारत और न्यूजीलैंड एकादश के बीच खेला गया तीन दिवसीय अभ्यास मैच ड्रॉ रहा। मैच के तीसरे और आखिरी दिन रविवार का अंत भारत ने अपनी दूसरी पारी में चार विकेट के नुकसान पर ...
-
ऋषभ पंत- मयंक अग्रवाल ने खेली तूफानी पारी, भारत-न्यूजीलैंड XI का प्रैक्टिस मैच हुआ ड्रॉ
16 फरवरी,नई दिल्ली। हैमिल्टन में भारतीय क्रिकेट टीम और न्यूजीलैंड इलेवन XI के बीच खेला गया तीन दिवसीय प्रैक्टिस मैच ड्रॉ के साथ खत्म हो गया। खेल खत्म होने करत भारत ने अपनी दूसरी पारी ...
-
अभ्यास मैच में फ्लॉप हो गए ऋषभ पंत, नहीं कर पाए फिर से खुद को साबित !
न्यूजीलैंड के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले यहां सेडन पार्क में तीन दिवसीय अभ्यास मैच खेल रही भारतीय टीम पहले दिन शुक्रवार को ही 263 रनों पर ढेर हो गई। यह स्कोर ...
-
ऋषभ पंत को प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं किए जाने के बाद दिल्ली कैपिटल्स के कोऑनर ने किया…
13 फरवरी। जेएसडब्ल्यू स्पोर्ट्स के निदेशक और इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) फ्रेंचाइजी दिल्ली कैपिटल्स के सह-मालिक पार्थ जिंदल ने विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत और ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्चिन को भारत की सीमित ओवरों की टीम ...
-
टी-20 -वनडे में पंत को मौका ना देने से भड़के दिल्ली कैपिटल्स को-ओनर, टीम मैनेजमेंट पर उठाए यह सवाल !
13 फरवरी। भारत की टीम ने हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज में जीत हासिल की लेकिन वनडे में हार का सामना करना पड़ा। टी-20 और वनडे सीरीज में भारतीय प्लेइंग इलेवन में ऋषभ ...
-
रिकी पोटिंग ने की भविष्यवाणी,बताया ऋषभ पंत कब करेंगे टीम इंडिया के प्लेइंग इलेवन में वापसी
नई दिल्ली, 27 जनवरी | पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग का मानना है कि भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत एक बेहतद प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं और वह जल्द ही प्लेइंग इलेवन में वापसी करेंगे। पंत इंडियन ...
-
बुशफायर क्रिकेट बैश मैच में युवराज सिंह और वसीम अकरम भी खेलेंगे !
26 जनवरी। विश्व कप विजेता टीम के सदस्य रह चुके पूर्व भारतीय ऑलराउंडर युवराज सिंह और पाकिस्तान के दिग्गज तेज गेंदबाज वसीम अकरम बुशफायर क्रिकेट बैश मैच में खेलेंगे। यह मैच आस्ट्रेलिया के जंगलों में लगी ...
-
ऋषभ पंत के प्लेइंग XI में नहीं खेलने को लेकर कपिल देव ने कहा, खुद से ही आलोचकों…
26 जनवरी। अपनी कप्तानी में भारत को पहला विश्व कप दिलाने वाले पूर्व कप्तान कपिल देव का मानना है कि युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को खुद ही अपने आलोचकों को जवाब देना होगा। कपिल ...
-
भारत बनाम न्यूजीलैंड: पहला टी-20, आखिरकार कप्तान कोहली का ऋषभ पंत से मोह हुआ भंग, जानिए प्लेइंग XI…
24 जनवरी। पहले टी-20 में भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया। भारत की टीम 5 टी-20 मैचों की सीरीज खेलेगी। भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा, केएल राहुल (विकेटकीपर), विराट ...
-
गौतम गंभीर ने ऋषभ पंत के भविष्य पर उठाए सवाल,केएल राहुल की तारीफ में बोली बड़ी बात
नई दिल्ली, 21 जनवरी| पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर ने विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल की तारीफ करते हुए कहा है कि ऐसे में अब जब राहुल टीम में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं तो ...
Cricket Special Today
-
- 06 Apr 2026 08:41
-
- 31 Mar 2026 02:55