Ind vs aus 4th test: Cricket News & Match Updates
5 सेकंड तक हवा में घुमा स्टंप, मोहम्मद शमी ने हैंड्सकॉम्ब को रफ्तार से डराया; देखें VIDEO
Mohammed Shami Bowling: 32 वर्षीय मोहम्मद शमी रेड बॉल क्रिकेट में बेहद खतरनाक हो जाते हैं। यह गेंदबाज़ अपनी रफ्तार और स्विंग से कहर बरपाता है। बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के चौथे मुकाबले में भी शमी ने ऐसा ही करके खूब सुर्खियां लूटी हैं। शमी ने पीटर हैंड्सकॉम्ब को क्लीन बोल्ड किया जिसके दौरान स्टंप हवा में चक्कर लगाता कैमरे में कैद हुआ, अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
शमी ने 71वें ओवर में पीटर हैंड्सकॉम्ब को अपनी बुलेट गेंद से चकित करके पवेलियन का रास्ता दिखाया। यह गेंद शमी ने ऑफ स्टंप पर 135.8 kph की स्पीड से डिलीवर की थी। हैंड्सकॉम्ब 17 रन बनाकर बल्लेबाज़ी कर रहे थे। वह शमी की इस गेंद को डिफेंस करना चाहते थे, लेकिन आग उगलती यह गेंद, वह मिस जज कर बैठे जिसके बाद बॉल और स्टंप का मिलन हुआ और फिर स्टंप हवा में गोल-गोल घुमता नज़र आया। Read More...