Ind vs nz: Cricket News & Match Updates
विराट के फैन बने गौतम गंभीर, GG ने ये कहकर की कोहली की तारीफ
आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 (ICC Cricket World Cup 2023) का 21वां मुकाबला भारत और न्यूजीलैंड (IND vs NZ) के बीच हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में बीते रविवार (22 अक्टूबर) को खेला गया था जिसमें विराट कोहली (Virat Kohli) ने टीम के लिए 95 रनों की शानदार मैच विनिंग पारी खेली। कोहली की इनिंग के दम पर भारत ने न्यूजीलैंड को किसी आईसीसी इवेंट में 20 साल बाद हराकर मैच जीता। यही वजह है अब हर कोई एक बार फिर विराट का दीवाना बन चुका है।
विराट की फैन लिस्ट में भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर भी शामिल हो चुके हैं। गंभीर का मानना है कि विराट टारगेट का पीछा करते हुए किसी भी दूसरे खिलाड़ी से कई गुना बेहतर खिलाड़ी नजर आते हैं। उन्होंने भारत और न्यूजीलैंड मैच के बाद कोहली की खूब तारीफ की और उन्हें बेस्ट फिनिशर का टाइटल तक दे दिया। Read More...