India vs zealand: Cricket News & Match Updates
WATCH: फिटनेस को लेकर अफवाहें गलत, टीम इंडिया से कोई नहीं होगा बाहर - केएल राहुल
आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में इंडिया का अगला मुकाबला न्यूजीलैंड से होना है, लेकिन इस मैच से पहले कप्तान रोहित शर्मा और तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की फिटनेस को लेकर कई तरह की चर्चाएं हो रही थीं। हालांकि, टीम इंडिया के विकेटकीपर-बल्लेबाज केएल राहुल ने साफ कर दिया है कि कोई भी खिलाड़ी फिटनेस की वजह से मुकाबले से बाहर नहीं होगा।
फिटनेस को लेकर कोई टेंशन नहीं
पाकिस्तान के खिलाफ पिछले मैच में रोहित शर्मा को अपनी हैमस्ट्रिंग पकड़ते हुए देखा गया था, वहीं मोहम्मद शमी भी गेंदबाजी के दौरान कुछ समय के लिए मैदान से बाहर चले गए थे। ऐसे में फैंस के मन में उनकी फिटनेस को लेकर सवाल उठने लगे थे। लेकिन केएल राहुल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में इन सभी चिंताओं को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा, "जहां तक मुझे पता है, कोई भी खिलाड़ी फिटनेस की वजह से मैच मिस नहीं करेगा।" Read More...