T20 World Cup Final: भारत और न्यूजीलैंड के बीच रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल खेला जाना है। खिताबी मुकाबले से पहले भारतीय टीम के लिए सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की फॉर्म चिंता का विषय है। पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने अभिषेक शर्मा को फाइनल की प्लेइंग इलेवन से बाहर करने की सलाह दी है।
सुनील गावस्कर ने कहा, "अभिषेक अपनी गलतियों से सीखते नजर नहीं आ रहे हैं। गेंदबाज लगातार एक ही क्षेत्र में गेंद डालकर उन्हें फंसा रहे हैं, लेकिन वह अपनी रणनीति में बदलाव नहीं कर पा रहे। उनके मुताबिक फाइनल जैसे बड़े मैच में टीम को स्थिरता और भरोसेमंद विकल्प चुनना चाहिए।"
गावस्कर ने कहा है कि टीम को संजू सैमसन के साथ पारी की शुरुआत के लिए ईशान किशन को भेजना चाहिए और अभिषेक को टीम से बाहर कर उनकी जगह रिंकू सिंह को लाना चाहिए। रिंकू जैसे खिलाड़ी बड़े मैचों में दबाव झेलने की क्षमता रखते हैं।