आईसीसी इवेंट अब भारत के डीएनए का हिस्सा बन गए हैं,पाकिस्तान के पूर्व कप्तान राशिद लतीफ का बयान (Image Source: IANS)
T20 World Cup Final: भारत और न्यूजीलैंड के बीच रविवार को टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल खेला जाना है, जिससे पहले पाकिस्तान के पूर्व कप्तान राशिद लतीफ ने मेजबान टीम को अपना खिताब बचाने का प्रबल दावेदार बताते हुए कहा है कि "आईसीसी इवेंट अब भारत के डीएनए का हिस्सा बन गए हैं।"
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड की टीमें टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में आमने-सामने होंगी। टीम इंडिया रिकॉर्ड तीसरे खिताब की दहलीज पर है, जबकि न्यूजीलैंड की नजरें अपने पहले खिताब पर हैं।
लतीफ ने रविवार को 'आईएएनएस' से कहा, "मुझे लगता है कि भारत के पास घरेलू मैदान का फायदा है। आईसीसी इवेंट अब भारत के डीएनए का हिस्सा बन गए हैं, वे या तो फाइनल में पहुंचते हैं या जीतते रहते हैं। यह एक बड़ा बदलाव है, जो हमने पिछले 4-5 वर्षों में भारतीय टीम में देखा है।"