T20 World Cup 2026: टीम इंडिया ने फाइनल मे 255 रन बनाकर की रिकॉर्ड्स की बारिश, इतिहास में पहली बार ह (Image Source: BCCI)
India vs New Zealand T20 World Cup 2026 Final: भारतीय क्रिकेट टीम ने रविवार (8 मार्च) को न्यूजीलैंज के खिलाफ अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 255 रन का स्कोर खड़ा किया। यह टी-20 वर्ल्ड कप इतिहास के फाइनल में किसी भी टीम द्वारा बनाया गया सबसे बड़ा स्कोर है।
भारत के लिए टॉप स्कोरर रहे संजू सैमसन, जिन्होंने लगातार तीसरा अर्धशतक जड़ते हुए 46 गेंदों में 89 रन बनाए। इसके अलावा ईशान किशन ने 25 गेंदों में 54 रन और अभिषेक शर्मा ने 21 गेंदों में 52 रन की पारी खेली। इस दौरान टीम इंडिया के नाम कुछ खास रिकॉर्ड दर्ज हो गए।
फाइनल में रचा इतिहास