India
India vs Sri Lanka 2nd Test: टीम इंडिया 252 रनों पर हुई ऑलआउट, शतक से चूके श्रेयस अय्यर
India vs Sri Lanka 2nd Test: बेंगलुरु के एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम में शनिवार को खेले जा रहे दूसरे और अंतिम डे-नाइट टेस्ट में श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) की शानदार अर्धशतकीय पारी की वजह से भारत 59.1 ओवरों में 252 रनों पर पहुंच सका। श्रेयस के अलावा, ऋषभ पंत 39 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। वहीं, श्रीलंका की ओर से लसिथ एम्बुलडेनिया और प्रवीण जयविक्रमा ने तीन-तीन विकेट झटके और धनंजय डी सिल्वा ने दो विकेट लिए। लंच ब्रेक के बाद 93/4 से आगे खेलते हुए ऋषभ पंत और श्रेयस अय्यर ने ताबड़तोड़ रन बनाए। इस दौरान पंत श्रीलंकाई गेंदबाजों पर कहर बनकर टूटे और चौकों की झड़ी लगा दी और भारत को 100 के पार पहुंचा दिया। लेकिन पंत की विस्फोटक पारी 39 रनों पर ही समाप्त हो गई, जब लसिथ एम्बुलडेनिया की गेंद पर बोल्ड हो गए। इसके बाद, रविंद्र जडेजा (4), रविचंद्रन (13) और अश्विन अक्षर पटेल (9) जल्द ही पवेलियन लौट गए।
वहीं, दूसरे छोर पर श्रेयस टिके रहे और छक्का मारकर अपना अर्धशतक पूरा किया। इस समय तक भारत का स्कोर 8 विकेट के नुकसान पर 215 रन बन चुके थे। नौवें स्थान पर आए मोहम्मद शमी ने श्रेयस अय्यर का साथ देने का प्रयास किया। लेकिन शमी (5) धनंजय डी सिल्वा की गेंद पर कैच आउट हो गए। इसके बाद, जसप्रीत बुमराह के साथ मिलकर श्रेयस ने तेज से रन बटोरे, इस दौरान श्रेयस ने कई बड़े शॉट लगाए। लेकिन शतक से महज आठ रन से चूक गए और जयविक्रमा की गेंद पर 10 चौके और 4 छक्कों की मदद से 98 गेंदों पर 92 रन बनाकर आउट हो गए, जिससे 59.1 ओवरों में भारत की पहली 252 रनों पर सिमट गई।
Related Cricket News on India
-
टीम इंडिया में जिस क्रिकेटर को 'मिसेज कांबली' कहते थे- वह आज कहां है?
ये शायद केबीसी पर कई लाख रुपये के इनाम का सवाल हो सकता है कि टीम इंडिया में किस क्रिकेटर को मिसेज कांबली कहते थे? वह क्रिकेटर आज कहां है- कोई खबर नहीं छपी। खबर ...
-
Women’s World Cup 2022: जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी टीम इंडिया, वेस्टइंडीज की नजरें हैट्रिक पर, जानें…
India Women vs West Indies Women Preview: मेजबान न्यूजीलैंड से 62 रन की करारी हार के बाद शनिवार को सेडॉन पार्क में आईसीसी महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप (ICC Womens’s World Cup 2022) के अपने तीसरे ...
-
India vs Sri Lanka: श्रीलंका को जोर का झटका, एक साथ 3 खिलाड़ी भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट…
India vs Sri Lanka: पथुम निसांका (Pathum Nissanka) पीठ की चोट के कारण भारत के खिलाफ शनिवार (12 मार्च) से बेंगलुरु में खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट से बाहर हो गए हैं। वहीं दुष्मंथा चमीरा ...
-
IND vs SL: उपकप्तान जसप्रीत बुमराह ने खोला राज,बताया इस कारण कुलदीप यादव को दूसरे टेस्ट से किया…
India vs Sri Lanka Day Night Test: भारतीय उपकप्तान जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) ने शुक्रवार को कहा कि लेग स्पिनर कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) को टेस्ट टीम से बाहर नहीं किया गया है और इसके ...
-
IND vs SL: Wasim Jaffer ने श्रीलंका के खिलाफ डे-नाइट टेस्ट के लिए चुनी टीम इंडिया की प्लेइंग…
पूर्व बल्लेबाज वसीम जाफर (Wasim Jaffer) ने श्रीलंका के खिलाफ शुक्रवार (12 मार्च) से बेंगलुरु के एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले जाने वाले दूसरे और आखिरी टेस्ट मैच के लिए भारत की प्लेइंग इलेवन चुनी है। ...
-
IND vs SL: भारत के खिलाफ डे-नाइट टेस्ट से पहले श्रीलंका को तगड़ा झटका, इस धाकड़ बल्लेबाज पर…
India vs Sri Lanka Second Test: भारत के खिलाफ शनिवार (12 मार्च) से बेंगलुरु के एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले जाने वाले दूसरे और आखिरी टेस्ट मैच से पहले श्रीलंका क्रिकेट टीम को बड़ा झटका लगा ...
-
टीम इंडिया से छुट्टी के बाद अब दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा इस टीम के लिए खेलेंगे वनडे और…
ससेक्स क्लब ने गुरुवार को एक बयान में कहा कि भारत के बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा (Cheteshwar Pujara) ने काउंटी चैंपियनशिप और रॉयल लंदन वनडे कप प्रतियोगिता के लिए ससेक्स टीम में ट्रेविस हेड की जगह ...
-
ICC Test Rankings: रविंद्र जडेजा ने ICC टेस्ट रैंकिंग में किया बड़ा उलटफेर, 5 साल बाद इस नंबर…
भारत के रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) बुधवार को आईसीसी की ताजा टेस्ट रैंकिंग ( ICC Test Rankings) में नंबर 1 (वन) ऑलराउंडर खिलाड़ी बन गए। श्रीलंका के खिलाफ मोहाली में खेले गए टेस्ट में जडेजा ने ...
-
श्रीलंका के खिलाफ डे-नाइट टेस्ट से पहले टीम इंडिया में बदलाव,5 टेस्ट खेलने वाले खिलाड़ी को अचानक मिली…
India vs Sri Lanka: अखिल भारतीय सीनियर चयन समिति ने श्रीलंका के खिलाफ बेंगलुरू में 12-16 मार्च तक खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट के लिए ऑलराउंडर अक्षर पटेल (Axar Patel) को भारतीय टीम में शामिल ...
-
‘मैं रोहित शर्मा को उनकी कप्तानी के लिए 10 में से 9.5 नंबर दूंगा’,टीम इंडिया के नए कप्तान…
महान क्रिकेटर सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar) ने रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की तारीफ करते हुए कहा कि नए कप्तान ने अपनी पारी में ही फील्ड प्लेसमेंट और गेंदबाजी में बदलाव किया, जिससे यहां पहले टेस्ट में ...
-
IND vs SL: श्रीलंका के खिलाफ डे-नाइट टेस्ट से पहले टीम इंडिया से कुलदीप यादव की छुट्टी, अचानक…
India vs Sri Lanka Day-Night Test: श्रीलंका के खिलाफ 12 मार्च से बेंगलुरू में खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट से पहले भारतीय टीम में बड़ा बदलाव हुआ है। क्रिकबज की खबर के अनुसार कुलदीप यादव ...
-
3 मैच में ठोके 551 रन, 24 साल के सरफराज खान ने ठोका टीम इंडिया का दरवाजा
Sarfaraz Khan: मुंबई ने इलीट ग्रुप डी के मुकाबले में उड़ीसा को एक पारी औऱ 108 रनों से हराकर रणजी ट्रॉफी 2021-22 के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। 2017-18 के बाद मुंबई की टीम ...
-
‘वो रन बनाने का काफी भूखा है’, कप्तान रोहित शर्मा ने महाजीत के बाद जमकर की रविंद्र जडेजा…
भारत के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने रविवार को कहा कि ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) में रन बनाने की काफी भूख है और जब भी वह मैदान पर कदम रखते हैं तो टीम ...
-
रोहित शर्मा ने किया खुलासा, बताया किस खिलाड़ी ने किया था पारी घोषित करने का आग्राह
भारत के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने रविवार को रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) की प्रशंसा करते हुए कहा कि स्टाइलिश ऑलराउंडर ने टीम प्रबंधन से 175 रन पर बल्लेबाजी करते समय पारी घोषित करने ...
Cricket Special Today
-
- 19 Apr 2026 12:51