Indian cricket team: Cricket News & Match Updates
19वां ओवर बन चुका है सिरदर्द, भुवनेश्वर-बुमराह के बाद अब अर्शदीप ने भी लुटाए 17 रन
टी-20 वर्ल्ड कप से पहले 19वां ओवर इंडियन टीम के लिए एक नया सिर दर्द का कारण बन चुका है। बीते समय में कप्तान रोहित शर्मा ने भुवनेश्वर कुमार से लेकर जसप्रीत बुमराह तक सभी से 19वां ओवर करवाया, लेकिन कोई भी गेंदबाज़ असरदार साबित नहीं हुआ है। भारतीय गेंदबाज़ों की 19वें ओवर में खूब पिटाई हो रही है और अब ग्रीनफील्ड के मैदान पर भी यही देखने को मिला है। इस मुकाबले में अर्शदीप सिंह 19वां ओवर करने आए थे, लेकिन पूरे मैच में शानदार गेंदबाज़ी करने के बाद अर्श ने इस ओवर में पूरे 17 रन लूटा दिए।
केशव महाराज ने की सुताई : इस मुकाबले में अर्शदीप ने अपने पहले ओवर में साउथ अफ्रीका के टॉप ऑर्डर को तहस-नहस करके रख दिया था। इस ओवर में 23 साल के गेंदबाज़ ने 3 विकेट चटकाए थे। अपने शुरुआती तीन ओवर में उन्होंने महज़ 15 रन खर्चे, लेकिन इसके बावजूद वह भी 19वां ओवर संभाल नहीं सके। केशव महाराज ने युवा गेंदबाज़ के आखिरी ओवर में एक छक्का और दो चौके जड़े जिसके दम पर साउथ अफ्रीकी टीम ओवर से पूरे 17 रन लूट गई। Read More...