Indian cricket team: Cricket News & Match Updates
ये क्या कर रहे थे विराट कोहली? जंगल में लगी आग की तरह फैल रहा है VIDEO
इंडियन टीम के स्टार बल्लेबाज़ विराट कोहली अपनी शानदार बल्लेबाज़ी के लिए पूरी दुनिया में मशहूर हैं। विराट एक बेहतरीन बल्लेबाज़ तो हैं हीं, लेकिन वह मैदान पर खूब मस्ती करने के लिए भी जाने जाते हैं। विराट की मस्ती से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में कोहली अजीबोगरीब अंदाज में दौड़ते नज़र आ रहे हैं।
यह घटना भारत ऑस्ट्रेलिया तीसरे टी-20 मुकाबले के बाद पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में घटी। दरअसल, इस मैच में विराट कोहली को 'एनर्जेटिक प्लेयर ऑफ द मैच' के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। विराट को 2.5 लाख रूपये का चैक मिला। अवॉर्ड मिलने के बाद विराट को मस्ती सूझी जिसके कारण उन्होंने खुद को एनर्जेटिक साबित करते हुए अजीबोगरीब ढंग से अपने साथी खिलाड़ियों तक दौड़ लगाई। यह घटना कैमरे में कैद हो गई और अब यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है। Read More...