Indian cricket team: Cricket News & Match Updates
अब मोहम्मद सिराज भी खेलेंगे काउंटी क्रिकेट, इस टीम के साथ तीन मैचों के लिए किया करार
इंग्लिश काउंटी की टीम वारविकशायर (Warwickshire County Cricket Team) ने गुरुवार को घोषणा की है कि उसने भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) को मौजूदा काउंटी चैंपियनशिप के आखिरी तीन मैचों के लिए अनुबंधित किया है। सिराज 12 सितंबर को समरसेट के खिलाफ वारविकशायर के घरेलू मैच से पहले एजबेस्टन पहुंचेंगे। सिराज ने जुलाई में एजबेस्टन में इंग्लैंड और भारत के बीच पुनर्निर्धारित पांचवें और अंतिम पुनर्निर्धारित टेस्ट की पहली पारी में 4/66 विकेट लिए थे। उन्होंने बाद में इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में छह विकेट चटकाए। वर्तमान में, सिराज 18 से 22 अगस्त तक जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टीम के साथ है।
सिराज ने कहा, "मैं वारविकशायर टीम के साथ जुड़ने का इंतजार नहीं कर सकता। मैंने हमेशा भारत के साथ इंग्लैंड में खेलने का आनंद लिया है और मैं काउंटी क्रिकेट का अनुभव करने के लिए उत्साहित हूं। एजबेस्टन एक विश्व स्तरीय स्टेडियम है और इस साल टेस्ट के लिए जो माहौल बनाया गया वह विशेष था।" Read More...