Ipl 2020: Cricket News & Match Updates
'जिंटा की टीम जीत गई क्या?', KXIP की जीत के बाद वायरल हुआ सलमान खान का पुराना ट्वीट
आईपीएल सीजन 13 के 31वें मुकाबले में किंग्स इलेवन पंजाब (Kings XI Punjab) ने विराट कोहली की रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Royal Challengers Bangalore) टीम को 8 विकेट से करारी शिकस्त दी है। इस मैच में भी किंग्स इलेवन पंजाब की को-ओनर प्रीति जिंटा (Preity Zinta) स्टेडियम पहुंचकर टीम का हौसला बढ़ाते हुए नजर आईं। इस जीत के बाद से बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) का पुराना ट्वीट वायरल हो रहा है।
वायरल ट्वीट 2014 का है। इस ट्वीट में सलमान खान ने लिखा था कि, 'जिंटा की टीम जीत गई क्या?' पंजाब की जीत के बाद से ही सोशल मीडिया पर सलमान खान का यह ट्वीट वायरल हो रहा है और यूजर्स इस ट्वीट पर मजेदार रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'हाय भाई। पंजाब ने 2 मैच जीते और दोनों आरसीबी के खिलाफ।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'जीत रहे थे। फिर लगभग हार गए। आखिरकार जैसे-तैसे जीत ही गए।' Read More...