Ipl 2022: Cricket News & Match Updates
KKR पर भड़के युवराज, कहा- '2-3 मैचों में नहीं चले कमिंस तो क्या विश्वास करना छोड़ दोगे'
आईपीएल 2022 के 41वें मैच में कोलकाता नाइटराइडर्स ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स के सामने जीत के लिए 147 रनों का लक्ष्य दिया। इस मैच में भी केकेआर के बल्लेबाज़ फ्लॉप रहे और 83 के स्कोर पर ही 6 विकेट गंवा दिए थे लेकिन गिरते-पड़ते उनकी टीम 146 तक पहुंचने में सफल रही। केकेआर ने इस मैच में कई बदलाव किए लेकिन पैट कमिंस को एक बार फिर से प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं दी।
कमिंस को प्लेइंग इलेवन से बाहर देखकर पूर्व भारतीय बल्लेबाज युवराज सिंह काफी नाखुश दिखे और उन्होंने ट्वीट करके केकेआर के मैनेजमेंट को फटकार लगाई। कमिंस ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ इस सीज़न के अपने पहले ही मैच में 14 गेंदों में 50 रनों की शानदार पारी खेली थी लेकिन इस मैच के अलावा, कमिंस गेंद के साथ अपनी प्रतिष्ठा पर खरा उतरने में नाकाम रहे और पारी के आखिरी ओवरों में काफी महंगे रहे। Read More...