Akash Deep And Glenn Phillips Video: न्यूजीलैंड के स्टार बल्लेबाज़ ग्लेन फिलिप्स (Glenn Phillips) ने शुक्रवार, 27 नवंबर को क्राइस्टचर्च टेस्ट (NZ vs IND 2nd Test) के पहले दिन शानदार बल्लेबाज़ी की और 64 गेंदों पर 5 चौके लगाकर नाबाद 36 रन बनाए। हालांकि इसी बीच एक ऐसी घटना भी घटी जब आकाश दीप (Akash Deep) ने ग्लेन फिलिप्स को दिन में तारे दिखाए और उन्हें एक सनसनाता गेंद सीधा हाथ पर मारा।
ये नज़ारा न्यूजीलैंड की पारी के 66वें ओवर में देखने को मिला। ग्लेन फिलिप्स मैदान पर पैर जमाने की कोशिश कर रहे थे। वो डेरिल मिचेल के आउट होने के बाद बैटिंग करने आए थे। अभी उन्होंने एक रन भी नहीं बनाया था। इतने में ही आकाश दीप ने उन्हें एक आग उगलती बैक ऑफ लेंथ गेंद से टेस्ट किया। यहां ही ग्लेन फिलिप्स चकमा खा गए।
वो गेंद की उछाल को समझ नहीं पाए। ऐसे में वो सीधा फिलिप्स के हाथों के ग्लव्स पर टकराई। इस दौरान उनका निचला हाथ बल्ले से हट गया। हाथ पर गेंद लगने का इम्पैक्ट इतना ज्यादा था कि ग्लेन फिलिप्स दर्द से तड़प उठे। वो संघर्ष कर रहे थे। ऐसे में तुरंत ही मेडिकल टीम उनकी मदद करने मैदान पर आई। आप नीचे इस घटना का पूरा वीडियो देख सकते हो।