Yashasvi Jaiswal Record: भारतीय सलामी बल्लेबाज़ यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) ने क्राइस्टचर्च टेस्ट (NZ vs IND 2nd Test) के लिए मैदान पर कदम रखते ही इतिहास रचा दिया है। 24 वर्षीय यशस्वी ने महान सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) को पीछे छोड़कर बेहद खास रिकॉर्ड बनाया है।
यशस्वी ने रचा इतिहास: Team India के युवा क्रिकेटर यशस्वी क्राइस्टचर्च टेस्ट के लिए हेगले ओवल स्टेडियम पर उतरे ही दुनिया के ऐसे सिर्फ दूसरे क्रिकेटर बन गए हैं, जिन्होंने अपने शुरुआती 33 टेस्ट मुकाबले अलग-अगल स्टेडियम में खेले। उन्होंने 'God of Cricket' महान सचिन तेंदुलकर को पछाड़कर ये रिकॉर्ड बनाया है। मास्टर ब्लास्टर ने अपने टेस्ट करियर के शुरुआती 32 मुकाबले अलग-अलग वेन्यू पर खेले थे।
गौरतलब है यशस्वी जायसवाल से पहले ये कारनामा भारत के ही पूर्व क्रिकेटर संजय मांजरेकर ने किया। उन्होंने 1987 से लेकर 1994 तक अपने शुरुआती 33 टेस्ट अलग-अलग ग्राउंड पर खेले। खास बात तो ये है कि यशस्वी इस अनोखी रिकॉर्ड लिस्ट में संजय मांजरेकर को भी पीछे छोड़ सकते हैं। वो आगामी बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में ये कारनामा कर सकते हैं। BGT का पहला टेस्ट नागपुर के विदर्भ क्रिकेट स्टेडियम में होगा। यहां यशस्वी ने अब तक कोई टेस्ट नहीं खेला है।