Ireland cricket
T20 WC 2022 - आयरलैंड ने किया बड़ा उलटफेर, इंग्लैंड को 5 रन से हराया ( DLS)
Also Read: Today Live Match Scorecard
मेलबर्न, 26 अक्टूबर - कप्तान एवं ओपनर एंडी बालबिर्नी (62) के शानदार अर्धशतक और गेंदबाजों के सटीक प्रदर्शन से क्वालीफायर आयरलैंड ने खिताब के दावेदार इंग्लैंड को आईसीसी टी20 विश्व कप के वर्षा से बाधित सुपर-12 मैच में बुधवार को डकवर्थ लुइस नियम के तहत पांच रन से हराकर तहलका मचा दिया।
आयरलैंड ने 19.2 ओवर में 157 रन बनाकर इंग्लैंड के सामने चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखा। इंग्लैंड ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 14.3 ओवर में पांच विकेट पर 105 रन बनाये थी कि फिर बारिश आने के कारण खेल संभव नहीं हो पाया। आयरलैंड मुकाबले में पांच रन से विजेता बन गया।
दिलचस्प तथ्य है कि आयरलैंड ने 2015 के वनडे विश्व कप में वेस्टइंडीज को हराया और इस टी20 टूर्नामेंट में भी वेस्टइंडीज को हराया और आयरलैंड ने 2011 के वनडे विश्व कप में इंग्लैंड को हराया और आज भी इस टी20 टूर्नामेंट में इंग्लैंड को हरा दिया।
बारिश और तेज होती जा रही थी और लिहाजा मैच को रद्द करने का फैसला किया गया है। इसका मतलब हुआ आयरलैंड ने डकर्थ लुईस पद्धति के अनुसार पांच रनों से बाजी मार ली । इंग्लैंड के खिलाड़ी थोड़े हताश हैं। आयरलैंड ने दबदबा बनाया हुआ था लेकिन मोईन अली ने इंग्लैंड को मैच में बनाए रखा था। भाग्य ने आयरलैंड का साथ दिया और उन्होंने एक प्रसिद्ध जीत दर्ज की। आयरलेंड के खिलाड़ी प्रशंसकों के साथ हाथ मिला रहे हैं और फोटो खिंचा रहे हैं।
जॉश लिटिल (16 रन पर दो विकेट) इस मैच के स्टार रहे। उन्होंने बेहतरीन स्विंग गेंदबाजी का मुजायरा पेश किया और इंग्लैंड के दोनों ओपनरों जॉस बटलर और एलेक्स हेल्स को पवेलियन की राह दिखाई। बेन स्टोक्स को क्या लाजवाब गेंद पर फिन हैंड ने क्लीन बोल्ड किया। गैरेथ डेलानी के नाम तीन विकेट हो सकते थे लेकिन उनकी गेंदों पर दो कैच छूट गए। हालांकि यह आयरलैंड को उतना भारी नहीं पड़ा।
इससे पहले टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए आयरलैंड ने पहले 10 ओवर में अच्छी शुरूआत की लेकिन अगले 10 ओवर में उसे जारी नहीं रख पाए। इंग्लैंड के गेंदबाजों ने पहले 10 ओवर में 1 विकेट पर 92 रन दिए और अगले 10 ओवर में 8 विकेट पर सिर्फ 65 रन दिए।
बालबिर्नी ने 47 गेंदों पर 62 रन की शानदार पारी में पांच चौके और दो छक्के लगाए। लॉर्कन टकर ने 27 गेंदों पर 34 रन का योगदान दिया। कर्टिस कैम्फर ने 11 गेंदों पर 18, पॉल स्टलिर्ंग ने आठ गेंदों पर 14 और गेरेथ डेलानी ने 10 गेंदों में नाबाद 12 रन बनाये।
इंग्लैंड की तरफ से मार्क वुड और लियाम लिविंगस्टोन ने तीन-तीन विकेट लिए जबकि सैम करेन को दो विकेट मिले।
Related Cricket News on Ireland cricket
-
2 बार की चैंपियन वेस्टइंडीज T20 वर्ल्ड कप 2022 से हुई बाहर, इन दो खिलाड़ियों के दम पर…
पॉल स्टर्लिंग (Paul Stirling) के तूफानी अर्धशतक औऱ गैरेथ डेलानी (Gareth Delany) की गेंदबाजी के दम पर आय़रलैंड ने शुक्रवार (21 अक्टूबर) को होबार्ट में खेले गए आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2022 (T20 World Cup ...
-
T20 World Cup: एक ओर घातक गेंदबाज़ हो गया चोटिल, पूरे टूर्नामेंट से हो चुका है बाहर
आयरलैंड के तेज गेंदबाज़ क्रेग यंग चोट के कारण टी-20 वर्ल्ड कप से बाहर हो चुके हैं। यंग की जगह ग्राहम ह्यूम को टीम में जगह मिली है। ह्यूम ने टी-20 इंटरनेशनल में अब तक ...
-
केविन ओ'ब्रायन ने लिया इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास, वर्ल्ड कप इतिहास में जड़ा है सबसे तेज शतक
आयरलैंड के दिग्गज ऑलराउंडर केविन ओ'ब्रायन (Kevin O'Brien Retirement) ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है। केविन ने मंगलवार (16 अगस्त) को अपने ट्विटर अकाउंट पर एक पोस्ट के जरिए संन्यास की ...
-
IRE vs AFG 4th T20I Fantasy Team: इन 11 खिलाड़ियों पर खेल सकते हैं दांव, ऐसे बनाए अपनी…
आयरलैंड और अफगानिस्तान के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टी-20 सीरीज तीन मैच के बाद 2-1 पर खड़ी है, ऐसे में अब सीरीज का चौथा मैच ओर भी ज्यादा रोमांचक हो सकता है। ...
-
IRE vs AFG 3rd T20 Fantasy Team: इन 11 खिलाड़ियों पर खेल सकते हैं दांव, ऐसे बनाए अपनी…
IRE vs AFG 3rd T20: आयरलैंड की टीम अफगानिस्तान को टी-20 सीरीज के शुरुआती दो मुकाबलों में हराकर 2-0 की बढ़त प्राप्त कर चुकी है। ...
-
IRE vs AFG 2nd T20 Fantasy Team: इन 11 खिलाड़ियों पर खेल सकते हैं दांव, ऐसे बनाए अपनी…
IRE vs AFG T20I: आयरलैंड अफगानिस्तान के बीच टी-20 सीरीज खेली जा रही है, जिसमें आयरलैंड ने 1-0 से बढ़त प्राप्त कर ली है। ...
-
IRE vs AFG 1st T20 Fantasy Team: इन 11 खिलाड़ियों पर खेल सकते हैं दांव, ऐसे बनाए अपनी…
आयरलैंड और अफगानिस्तान के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज खेली जानी है जिसका पहला मुकाबला मंगलवार(9 अगस्त) होगा। ...
-
आयरलैंड के दिग्गज क्रिकेटर विलियम पोर्टरफील्ड ने क्रिकेट से लिया संन्यास,16 साल लंबे करियर का किया अंत
आयरलैंड के पूर्व कप्तान विलियम पोर्टरफील्ड ने गुरुवार को अपने 16 साल के लंबे करियर को समाप्त करते हुए इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की। 37 वर्षीय पोर्टरफील्ड ने इस सप्ताह की शुरुआत में ...
-
भारत के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए आयरलैंड टीम की घोषणा, इन 2 नए खिलाड़ियों को मिला मौका
Ireland vs India T20I 2022: क्रिकेट आयरलैंड (Cricket Ireland) ने बुधवार को भारत के खिलाफ दो मैचों की टी-20 सीरीज के लिए अपनी टीम की घोषणा की। इस टीम में शीर्ष क्रम के बल्लेबाज स्टीफन ...
-
टी-20 वर्ल्ड कप क्वालीफायरए: सेमीफाइनल में पहुंची आयरलैंड और यूएई
आयरलैंड और यूएई ने सोमवार को यहां अल अमीरात स्टेडियम में खेले जा रहे आईसीसी पुरुष टी-20 वर्ल्ड कप क्वालीफायर ए के सेमीफाइनल में ग्रुप बी से अपनी जगह पक्की कर ली है। आयरलैंड ने ...
-
WI vs IRE: आयरलैंड ने तीसरे वनडे में वेस्टइंडीज को 2 विकेट से हराया, सीरीज 2-1 से जीतकर…
आयरलैंड ने किंग्स्टन के सबीन पार्क में खेले गए तीसरे और आखिरी वनडे मैच में वेस्टइंडीज को 2 विकेट से हरा दिया। इस रोमांचक जीत के साथ आयरलैंड ने सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ...
-
क्रिकेट आयरलैंड ने हेनरिक मलान को चुना हेड कोच, 3 साल का अनुबंध किया
साउथ अफ्रीका के हेनरिक मलान को आयरलैंड क्रिकेट टीम का नया हेड कोच नियुक्त किया गया है, जिसकी पुष्टि मंगलवार को क्रिकेट आयरलैंड ने की। मलान तीन साल के अनुबंध पर हमवतन ग्राहम फोर्ड की ...
-
आयरलैंड के कप्तान बोले- ' मुझे टेस्ट टीम का दर्जा सिर्फ एक नाम दिखता है और कुछ नहीं'
आयरलैंड क्रिकेट टीम ने भूतकाल में लगातार अच्छा प्रदर्शन किया था जिसके फलस्वरूप उन्हें आईसीसी (ICC) ने 2017 में इंटरनेशनल क्रिकेट में पूर्ण सदस्य की मंजूरी दी थी। आयरलैंड के कप्तान बोले तीन साल हो ...
-
अमेरिका आयरलैंड के खिलाफ ऐतिहासिक क्रिकेट सीरीज के लिए तैयार
फ्लोरिडा - सितंबर 2019 के बाद पहली बार अमेरिका 22 दिसंबर को यहां सेंट्रल ब्रोवार्ड रीजनल पार्क स्टेडियम में आयरलैंड के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच सीरीज की मेजबानी करने के लिए तैयार है। सीरीज में दो ...