Jos buttler: Cricket News & Match Updates
पहले फेंका हेलमेट फिर उड़ाए ग्लव्स, फाइनल में विकेट गंवाकर गुस्से से लाल हुए बटलर; देखें VIDEO
आईपीएल 2022 का फाइनल मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में राजस्थान के स्टार बल्लेबाज़ जोस बटलर बल्ले के साथ कमाल दिखाने में नाकाम रहे और एक धीमी पारी खेलकर आउट हो गए। फाइनल में खराब प्रदर्शन के बाद जोस काफी गुस्से में नज़र आए जिसके कारण उन्होंने पवेलियन लौटने के दौरान अपना हेलमेट और गलव्स फेंक दिया। अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
जोस बटलर ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ फाइनल मुकाबले में 35 गेंदों पर 39 रनों की पारी खेली। जोस की पारी के दौरान फैंस को 5 चौके भी देखने को मिले, लेकिन इस दौरान उनका स्ट्राइकरेट महज़ 111.43 का रहा। फाइनल में बटलर का विकेट गुजरात के कप्तान हार्दिक पांड्या ने हासिल किया। जिसके बाद अपनी धीमी पारी से निराश बटलर काफी नाराज नज़र आए। Read More...