K l rahul: Cricket News & Match Updates
केएल राहुल को रिटेन न करने का फ़ैसला ले सकती है एलएसजी
आईपीएल 2024 की समाप्ति के बाद राहुल के इर्द-गिर्द इस तरह के सवाल बने हुए थे कि क्या उन्हें रिटेन किया जाएगा? क्या वह ख़ुद नीलामी का रुख़ करना चाहते हैं? क्या एलएसजी उन्हें रिटेन करेगी लेकिन वह कप्तान नहीं रहेंगे? आईपीएल के अपने पहले दो सीज़न में प्लेऑफ़ में पहुंचने के बाद एलएसजी इस बार अंक तालिका में सातवें स्थान पर रही थी।
हालांकि एलएसजी के लिए अब तक सबसे ज़्यादा रन राहुल ने ही बनाए हैं। 2022 के सीज़न में वह टूर्नामेंट में दूसरे सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज़ थे। 2023 में चोट के चलते वह नौ मैच खेलने के बाद बाहर हो गए। लेकिन पिछले सीज़न एक बार फिर उन्होंने एलएसजी के लिए सर्वाधिक रन बनाए जो कि बल्लेबाज़ के रूप में आईपीएल में उनके सर्वश्रेष्ठ वर्षों में से एक था। 14 पारियों में राहुल ने 520 रन बनाए। पावरप्ले में भी उन्होंने पहले की तुलना में तेज़ गति से बल्लेबाज़ी की। 2022 में पहले छह ओवर में उन्होंने 103.57 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए थे जबकि औसतन प्रति 7.54 गेंद पर उन्होंने एक बाउंड्री लगाई थी लेकिन बीते सीज़न उन्होंने पहले छह ओवर में उन्होंने 131.88 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए जबकि औसतन प्रति 5.45 गेंद पर उन्होंने बाउंड्री भी लगाई। Read More...
Related Cricket News for K l rahul - Tesst
Cricket Special Today
-
- 27 Jul 2026 07:16